आशा भोसले के जन्मदिन पर आया उनका आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी', देखें वीडियो
क्या है खबर?
दिवंगत गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती पर उनका आखिरी फीचर-फिल्म गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह गाना शुमन झा और रघुबीर यादव की फिल्म 'ओम का हरि' में मौजूद है, जिसे गायिका ने 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया था। रिकॉर्डिंग की झलकियां गाने के वीडियो में दिखाई गई है। 'ऐ मेरी जिंदगी' के जरिए एक बार फिर श्रोता उस आवाज को सुन सकेंगे, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा खास रहेगी।
गाना
भावनात्मक और ऐतिहासिक रूप से खास बन गया गीत
'ऐ मेरी जिंदगी' को राजीव सारंग ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रदीप शर्मा खुसरो ने लिखे हैं।
गाने के वीडियो में, आशा ताई बताती हैं कि जब 'ओम का हरि' के निर्माताओं ने उन्हें गाने का मौका दिया, तो उन्होंने बिना सवाल-जवाब के इसे अपनी आवाज देने का मन बना लिया।
आज यह गाना भावनात्मक और ऐतिहासिक रूप से फैंस के लिए खास बन चुका है। फैंस भी इसे सुनकर आशा ताई को भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
On Asha Bhosle’s birth anniversary, Indian cinema gets a deeply emotional musical tribute.
— Diganta Guha (@diganta_guha) September 8, 2026
The music album of Om Ka Hari, directed by Harish Vyas and starring Raghubir Yadav, Soni Razdan and Anshuman Jha, has unveiled “Ae Meri Zindagi, Tu Chupi Hain Kahan” — Asha Bhosle’s…