LOADING...
आशा भोसले के बेटे आनंद भाेसले की शुभचिंतकों से भावुक अपील, कही ये बात
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

आशा भोसले के बेटे आनंद भाेसले की शुभचिंतकों से भावुक अपील, कही ये बात

Apr 13, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

मशहूर दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास 'कासा ग्रांडे' में रखा गया है। इस बीच, उनके परिवार ने उन प्रशंसकों के लिए जानकारी साझा की है जो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत करते हुए भीड़ से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

अनुरोध

आशा भोसले के बेटे ने मीडिया से अनुरोध किया

न्यूज 18 के मुताबिक, प्रेस से बातचीत करते हुए आनंद ने कहा, "मेरी माताजी श्रीमती आशा भोसले, इनका निधन हो चुका है। वो जहां रहती थीं, कासा ग्रैंड लोअर परेल सुबह 11 बजे, वहां उनके अंतिम दर्शन होंगे, वहां आएं और 13 अप्रैल की दोपहर को 4 बजे शिवाजी पार्क उनका अंतिम संस्कार होगा।" उन्होंने अंतिम संस्कार स्थल पर शांति बनाए रखने और सीमित संख्या में लोगों के आने का अनुरोध किया है।

वजह

गायिका ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस

पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 12 अप्रैल को आखिरी सांस ली। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गायिका का निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर, यानी कई अंगों के काम बंद कर देने की वजह से हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गायिका को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उनकी पोती जनाई भोसले ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।

Advertisement