NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अब मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, इन बायोपिक में भी कर चुके हैं काम
    अगली खबर
    अब मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, इन बायोपिक में भी कर चुके हैं काम
    एक और बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

    अब मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, इन बायोपिक में भी कर चुके हैं काम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 12, 2023
    11:34 am

    क्या है खबर?

    प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने काफी समय पहले हॉकी के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक की घोषणा की थी। तब चर्चा थी कि इस फिल्म में ईशान खट्टर ध्यानचंद की भूमिका में नजर आएंगे।

    इसके बाद लंबे समय तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। अब चर्चा है कि फिल्म में विक्की कौशल ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे।

    विक्की इससे पहले भी कई बायोपिक और असल घटनाओं पर आधारित फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    खबर

    प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं विक्की- सूत्र

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में विक्की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "जब विक्की ने स्क्रिप्ट सुनी तो वह बहुत प्रभावित हुए। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ चुकी है। हालांकि, वे शूटिंग शेड्यूल और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही आधिकारिक निर्णय लेंगे।"

    यह विक्की और रॉनी की चौथी साझेदारी होगी।

    राजी

    आलिया भट्ट की 'राजी' में दिखे थे विक्की

    मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' 2018 में आई थी। यह फिल्म भारतीय जासूस सहमत की कहानी थी, जिसका किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था। फिल्म में आलिया के साथ विक्की भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। विक्की ने फिल्म में सहमत के शौहर और एक पाकिस्तानी सैन्य अफसर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी।

    इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    संजू 

    'संजू' के 'कमली' को मिली थी खूब वाहवाही

    रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है।

    फिल्म में विक्की सहायक भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने संजय के करीबी दोस्त कमली का किरदार निभाया था।

    कमली संजय की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं और हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया। विक्की के इस किरदार को निभाने के बाद हर कोई कमली के बारे में सर्च करने लगा था।

    'संजू' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

    उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में दिखाया 'जोश'

    'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जिसमें विक्की ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति से सराबोर वॉर फिल्म है। इस फिल्म में विक्की ने मेजर विहान शेरगिल का किरदार निभाया था, जिसने इस मिशन का नेतृत्व किया था।

    इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    सैम बहादुर

    हाल ही में पूरी की 'सैम बहादुर' की शूटिंग

    हाल ही में विक्की ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की बायोपिक है।

    'राजी' के बाद एक बार फिर से विक्की और मेघना गुलजार साथ काम कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, वहीं फतिमा सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखने वाली हैं।

    यह फिल्म इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    बॉलीवुड समाचार
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम
    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी

    विक्की कौशल

    कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं सेलिब्रिटी गॉसिप
    विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज इंस्टाग्राम
    क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना? सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा पत्र, ईस्टर की बधाई देते हुए लुटाया प्यार  जैकलीन फर्नांडिस
    'आदिपुरुष' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अब प्रभास का लुक चोरी करने का लगा आरोप  प्रभास
    प्रधानमंत्री मोदी ने की ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट विस्परर्स' के बोमन और बेली से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    'किसी का भाई..' के 'येंतम्मा' गाने से पहले विवादों में रहीं सलमान खान की ये फिल्में सलमान खान

    बायोपिक

    सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया बॉलीवुड समाचार
    ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    कृति सैनन अभिनीत मीना कुमारी की बायोपिक को निर्देशित करेंगे हंसल मेहता बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025