NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लस्ट स्टोरीज' फिर सुर्खियों में, ऐसी थीं पिछले सीजन की कहानियां
    'लस्ट स्टोरीज' फिर सुर्खियों में, ऐसी थीं पिछले सीजन की कहानियां
    मनोरंजन

    'लस्ट स्टोरीज' फिर सुर्खियों में, ऐसी थीं पिछले सीजन की कहानियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    June 06, 2023 | 08:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'लस्ट स्टोरीज' फिर सुर्खियों में, ऐसी थीं पिछले सीजन की कहानियां
    'लस्ट स्टोरीज' के पहले सीजन की कहानियों पर एक नजर

    मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने चर्चित शो 'लस्ट स्टोरीज' के दूसरे सीजन का टीजर जारी किया। नए सीजन में काजोल, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा और अंगद बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस टीजर के साथ ही शो का पिछला सीजन एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछली बार शो में 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थीं, जिसे अलग-अलग निर्देशकों ने निर्देशित किया था। आइए 2018 में आए 'लस्ट स्टोरीज' के पहले सीजन की कहानियों पर नजर डालते हैं ।

    अनुराग कश्यप-राधिका आप्टे 

    इसकी पहली कहानी अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी थी। इसमें राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस एपिसोड में राधिका एक कॉलेज प्रोफेसर कालिंदी की भूमिका में थीं। कालिंदी अपने एक छात्र तेजस के साथ रात बिता लेती हैं। इसके बाद दोनों कई असहज मुलाकातों का सामना करते हैं। हालांकि, कालिंदी जब तेजस को कॉलेज की दूसरी लड़की के साथ देखती हैं तो अपनी भावनाओं का इजहार कर देती हैं।

    जोया अख्तर-भूमि पेडनेकर

    'लस्ट स्टोरीज' की अगली कहानी जोया अख्तर ने पेश की थी, जिसमें भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस एपिसोड के मुख्य पात्र अजीत (नील भूपलम) का अपनी घरेलू सहायिका सुधा (भूमि) के साथ अफेयर होता है। अजीत के माता-पिता के घर आने पर सुधा घर में काफी काम करती है। उसका दिल तब टूट जाता है जब उसे पता चलता है कि अजीत के माता-पिता उसकी शादी की बात करने आए हैं।

    दिबाकर बनर्जी-मनीषा कोइराला 

    शो के तीसरे एपिसोड का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसमें मनीषा कोइराला और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शो में मनीषा ने रीना नाम की एक बैंककर्मी की भूमिका निभाई थी। वह 3 साल से सुधीर (जयदीप) के साथ विवाहेतर संबंध में है। एक दिन वह अपने पति को सच्चाई बता देती है। पति उसे बच्चों की खातिर उनके रिश्ते को बनाए रखने की अपील करता है।

    करण जौहर-कियारा आडवाणी

    'लस्ट स्टोरीज' का आखिरी एपिसोड करण जौहर ने निर्देशित किया था। यह इन सभी 4 कहानियों में सबसे ज्यादा चर्चित रहा। इसमें कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसमें कियारा की भूमिका और उनके दृश्यों की अक्सर चर्चा होती है। इस भूमिका के लिए कृति सैनन ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन किरदार के एडल्ट सीन की वजह से उन्होंने इसे नहीं किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    लस्ट स्टोरीज़
    नेटफ्लिक्स
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    लस्ट स्टोरीज़

    काजोल की 'लस्‍ट स्‍टोरीज 2' का टीजर जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  लस्ट स्टोरीज 2 फिल्म
    कोंकणा, आर बाल्की और अमित शर्मा को 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए किया गया अप्रोच नेटफ्लिक्स
    'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता ने क्यों निभाया 'दादी मां' का किरदार? बताई वजह नीना गुप्ता
    'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखेंगी काजोल समेत 6 अभिनेत्रियां, जानिए किसे कितनी फीस मिली लस्ट स्टोरीज 2 फिल्म

    नेटफ्लिक्स

    फिल्म 'कटहल' की सफलता पर सान्या मल्होत्रा ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  सान्या मल्होत्रा
    आलिया भट्ट से खुशी कपूर तक, नेटफ्लिक्स के टुडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे ये भारतीय सितारे  बॉलीवुड समाचार
    हंसल मेहता की 'स्कूप' का नया वीडियो आया समाने, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  हंसल मेहता
    सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  सैफ अली खान

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'कोहरा' का ऐलान, बरुन सोबती और सुविंदर विक्की आए साथ  नेटफ्लिक्स
    सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा
    सुनील शेट्टी की नई सीरीज 'हंटर' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज सुनील शेट्टी
    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023