हिमांश कोहली की फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर जारी, इस दिन आएगी फिल्म
क्या है खबर?
हिमांश कोहली और सोनाली सहगल की फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' पोस्टर रिलीज के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रही थी। अब निर्माताओं ने इसका आधिकारिक टीजर यूट्यूब पर जारी कर दिया है। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन बीरेंद्र भगत ने किया है। इसमें रवि किशन, दर्शना बानिक और नीरज सूद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। टीजर रिलीज के साथ इसकी रिलीज तारीख से पर्दा भी उठा दिया गया है।
टीजर
कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर है फिल्म का टीजर
फिल्म की कहानी भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट और उनके जरिए दुनिया को दिए गए 'शून्य' के योगदान को दिखाती है।
हिमांश इसमें 'ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव' उर्फ 'बग्गु' नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो परिवार द्वारा नाकारा समझे जाने के बाद अपने आत्मविश्वास के दम पर शून्य से शिखर तक का सफर तय करता है।
कुल मिलाकर फिल्म कॉमेडी-ड्रामे से भरपूर एक मनोरंजक कहानी पेश करने का वादा करती है।
यह 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
हर जीरो की एक कहानी होती है ..
— T-Series (@TSeries) July 16, 2026
और कहानी की झलक तो बनती है#AryabhattKaZeroTeaser Out Now!https://t.co/AqSGX5QXJE#Tseries@TSeries
@ravikishann
@himanshkohli
@SonnalliSeygall
@darshanabanik@neerajsoodactor@DirectorKamal27 pic.twitter.com/bHGFg45zfx