निर्देशक लोकेश कानगराज अब अभिनय में आजमाएंगे किस्मत, 'DC' का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश
जाने-माने निर्देशक लोकेश कानगराज अरुण मथेश्वरन की नई फिल्म 'DC' के साथ पहली बार कैमरे के सामने अभिनय करते दिखेंगे।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार वाली कहानी की झलक मिलती है। लोकेश ने इस फिल्म में देवदास का किरदार निभाया है, जो खुद को खतरों, उलझे हुए रिश्तों और मुश्किल फैसलों के भंवर में फंसा पाता है।
उनके साथ वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति क्रमशः चंद्र और पार्वती के किरदारों में नजर आएंगी।
किस पर आधारित है 'DC' की कहानी?
कहानी में देवदास हत्या के आरोप में फरार है। इसी बीच वह चोरी के हथियारों से जुड़ी एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है।
जब हालात बेकाबू होने लगते हैं, तो चंद्र के साथ उसके रिश्ते में धोखा और बलिदान दोनों आते हैं। वहीं, पार्वती कुछ पल के लिए उसके जीवन में शांति लाती है, लेकिन फिर से नई उथल-पुथल शुरू हो जाती है।
फिल्म 'DC' धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अगर आपको ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर दमदार ड्रामा फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है।