Loading...
अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को समझाई भगवान राम की असली पहचान, बताया कैसे की मदद
रणबीर कपूर को अरुण गोविल ने दी खास सीख

अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को समझाई भगवान राम की असली पहचान, बताया कैसे की मदद

Nov 16, 2026
02:23 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अरुण ने बताया कि उन्होंने रणबीर को इस भूमिका के लिए मार्गदर्शन दिया और अपने अनुभव के जरिए उन्हें किरदार की बारीकियां समझने में मदद की।

तारीफ

अरुण ने की रणबीर की तारीफ

अरुण ने कहा, "मैंने रणबीर को सेट पर नहीं, बल्कि उससे पहले गाइड किया था। हमारी कुछ मुलाकातें हुईं, जिनमें मैंने उन्हें राम के किरदार और उससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में समझाया था। वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मैंने सेट पर कभी कोई शोर-शराबा या चिल्ला-चोट नहीं सुनी। आमतौर पर फिल्म के सेट पर काफी शोर होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं था। वहां का माहौल शांत था। काम करने के लिए यह एक अच्छी जगह थी।"

चाहत

नितेश चाहते थे यह चीज

अरुण ने यह भी बताया कि वह दशरथ का किरदार निभाने को लेकर हिचकिचा रहे थे।

उन्होंने कहा, "नितेश तिवारी असल में हमारी 'रामायण' और इस नई 'रामायण' के बीच एक जुड़ाव या एक तरह का बदलाव चाहते थे। इसलिए उन्हें लगा कि मैं इसके लिए सबसे सही इंसान हूं। लगभग 40 साल बीत चुके थे। वह चाहते थे कि मैं दशरथ की भूमिका करूं, जबकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता था।"

ADVERTISEMENT

खुलासा

अरुण का खुलासा

अरुण ने आगे कहा, "मैंने इस बारे में सोचने के लिए काफी समय लिया, क्योंकि नितेश चाहते थे कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं। आखिरकार, उन्होंने मुझे इसके लिए मना ही लिया। मुझे इस किरदार को निभाने में कोई बुराई नहीं दिखी। हां, मन में एक खयाल जरूर आया था कि श्री राम का किरदार निभाने के बाद, मैं दशरथ की भूमिका क्यों करूं? लेकिन फिर मुझे इसमें कोई नुकसान नजर नहीं आया।"

ADVERTISEMENT

तैयारी

अरुण न दशरथ की भूमिका निभाने के लिए नहीं की कोई खास तैयारी

अरुण ने बताया, "रामायण में दशरथ के रूप में मैंने जो काम किया था, मुझे पता था कि उनके मन में कैसी भावनाएं थीं। मुझे राम की भावनाओं के बारे में भी पता था। मुझे इसके लिए कोई खास तैयारी नहीं करनी पड़ी। उम्र के हिसाब से भी, असल जिंदगी में अब मैं खुद एक पिता हूं। मेरा बेटा लगभग 46 साल का है। इसलिए, एक पिता का किरदार निभाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं थी।"

फर्क

अरुण को नहीं पड़ता है इस चीज से फर्क

अरुण से यह भी पूछा गया कि क्या राम और दशरथ का किरदार निभाते समय उन्होंने कोई खास सावधानी बरती थी।

इस पर उन्होंने कहा, "देखिए, यह लोगों की अपनी राय है। मेरी जिंदगी में सब कुछ सकारात्मक है। सुबह-शाम को लगभग एक घंटा प्रार्थना करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है। ये चीजें मेरी दिनचर्या में शामिल हैं, इसलिए मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए तो हर दिन एक जैसा है और हर काम एक समान है।"

ADVERTISEMENT