Loading...
आशीष चंचलानी संग नाम जुड़ने पर भड़कीं अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर, दी कानूनी चेतावनी
अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर ने जताई नाराजगी

आशीष चंचलानी संग नाम जुड़ने पर भड़कीं अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर, दी कानूनी चेतावनी

Nov 13, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर और पंजाबी अभिनेत्री अर्शदीप सिंह फिर चर्चा में हैं। इसका कारण यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें और रील्स है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं। लोग इसके जरिए दाेनों का नाम जोड़ रहे हैं। यह मामला तब उछाला जब हाल ही में अर्शदीप और समरीन ने अपनी सगाई का ऐलान किया। अब समरीन ने पुरानी तस्वीरें साझा कर गुमराह करने वाली बातें फैलाने के लिए कानूनी चेतावनी दी है।

गुस्सा

समरीन ने आशीष संग खुद को जोड़ने वाली रील्स की आलोचना की

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, समरीन ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'इंटरनेट सच में एक अजीब जगह है, कभी मजेदार, कभी निराशाजनक। मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरी तस्वीरों में एक यूट्यूबर के साथ रैंडम रील एडिट किए गए थे, जिसके साथ मैंने 4 साल पहले काम किया था।'

अभिनेत्री ने बताया कि वह 4 साल से आशीष के साथ संपर्क में नहीं हैं, और न ही तब से साथ में कोई कंटेंट बनाया है।

चेतावनी

समरीन ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही

समरीन ने लिखा, '4 साल पुरानी तस्वीरों और क्लिप्स को स्टोरीज बनाने और व्यूज पाने के लिए री-साइकिल करना बंद करें।'

उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट में जिस लड़की का जिक्र हो रहा है, वो वह नहीं हैं।

उन्होंने बार-बार अपना नाम विवाद में घसीटे जाने पर निराशा जताई।

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी टीम क्लिकबेट के लिए उनके नाम या तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ कानूनी चेतवानी करेगी। साथ ही, लोगों से फैक्ट-चेक करने की अपील की।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT