Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
  • मनोरंजन

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Mar 02, 2021, 03:55 pm
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
  • सिनेमाघरों को खोलने के आदेश जारी होने के बाद भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति फिल्म प्रशंसकों का रुझान कम नहीं हुआ है।

    अब अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

    यह फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी है। इसमें अर्जुन के अलावा नीना गुप्ता, अदिति राव हैदर और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी।

  • इस खबर में
    अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी यहां देखिए अर्जुन का इंस्टाग्राम पोस्ट दादी-पोते की रिश्ते वाली कहानी आएगी पसंद- अर्जुन ऐसी होगी फिल्म की कहानी कोरोना महामारी के दौरान बाधित हुआ था प्रोजेक्ट इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं अर्जुन और रकुल
  • जानकारी

    अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

  • अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'अपने पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स को इस फिल्म के लिए साथ कर लें। 'सरदार का ग्रैंडसन' जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।'

    इस फिल्म में नीना, अर्जुन की दादी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में जॉन और अदिति का कैमियो देखा जाएगा।

  • इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए अर्जुन का इंस्टाग्राम पोस्ट

  • Instagram post

    A post shared by arjunkapoor on March 2, 2021 at 2:13 pm IST

  • बयान

    दादी-पोते की रिश्ते वाली कहानी आएगी पसंद- अर्जुन

    दादी-पोते की रिश्ते वाली कहानी आएगी पसंद- अर्जुन
  • इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, "इतने दिग्गज कलाकारों के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म से खुद को रिलेट कर पाएंगे। प्योर इमोशन से भरी दादी-पोते के रिश्ते वाली यह कहानी लोगों को पसंद आएगी।"

    वहीं, नीना ने कहा था कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है और वह दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के लिए उत्साहित हैं।

  • कहानी

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी

  • फिल्म की कहानी पंजाब के एक परिवार पर आधारित है। इसमें अमरिका से वापस आए एक पोते की कहानी को फिल्माया गया है, जो अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है।

    फिल्म में तीन पीढ़ियों तक चलने वाली प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा।

    फिल्म में 1947 से 2020 तक की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। अर्जुन और रकुल नई पीढ़ी के कपल की भूमिका में होंगे।

  • सूचना

    कोरोना महामारी के दौरान बाधित हुआ था प्रोजेक्ट

  • फिल्म की शूटिंग 2019 में नवंबर में शुरू हुई थी। अर्जुन और रकुल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की घोषणा के बारे में बताया था।

    कोरोना महामारी के दौरान इसका प्रोजेक्ट बाधित हुआ था।

    काशवी नायर इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी अनुजा चौहान ने लिखी है।

    फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जॉन, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी, कृष्ण कुमार और मोनिशा आडवाणी ने किया है।

  • वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं अर्जुन और रकुल

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं अर्जुन और रकुल
  • अर्जुन अभी अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट भूमिका में परिणीति चोपड़ा को देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी।

    कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में अर्जुन, सैफ अली खान के साथ दिख सकते हैं।

    वहीं, रकुल को अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' में देखा जाएगा। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी नजर आएंगी।

  • नेटफ्लिक्स
  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • अर्जुन कपूर
  • जॉन अब्राहम
  •  
ताज़ा खबरें
  • भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें
    खेलकूद
  • टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज
    टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज
    मनोरंजन
  • वीवो ने भारत में लॉन्च किए X60 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स, शुरुआती कीमत 37,990 रुपये
    वीवो ने भारत में लॉन्च किए X60 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स, शुरुआती कीमत 37,990 रुपये
    टेक्नोलॉजी
  • कल किसानों का 12 घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान, इन चीजों पर पड़ेगा असर
    कल किसानों का 12 घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान, इन चीजों पर पड़ेगा असर
    देश
  • इंस्टाग्राम स्टोरीज के रिऐक्शंस में भेज पाएंगे स्टिकर्स, आ रहा है फीचर
    इंस्टाग्राम स्टोरीज के रिऐक्शंस में भेज पाएंगे स्टिकर्स, आ रहा है फीचर
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021