Loading...
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की तस्वीर चर्चा में, रिश्ते की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की नई तस्वीर वायरल

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की तस्वीर चर्चा में, रिश्ते की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर

Nov 25, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद, अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके चाहने वाले भी यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि अभिनेता की जिंदगी में क्या नया-ताजा चल रहा है। कुछ महीने पहले अर्जुन का नाम साहिबा बाली के साथ जुड़ा था, लेकिन उस वक्त अभिनेत्री ने तुरंत अटकलों पर विराम लगा दिया। अब दोनों की एक नई तस्वीर ने फिर से उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है।

सेल्फी

साहिब के साथ गुरुद्वारा पहुंचे अर्जुन

गुरु नानक जयंती के अवसर पर, अर्जुन और साहिबा एक साथ गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने साथ में एक सेल्फी ली।दोनों तस्वीर में कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'मैंने भी उसका आधा प्रसाद खाया। गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं।'

बस फिर क्या, देखते ही देखते दोनों की इस तस्वीर ने साेशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। लोग फिर से उनके रिश्ते की अटकलें लगाने लगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

अर्जुन और साहिबा की तस्वीर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि साहिबा के लिए 'क्या वे डेटिंग कर रहे हैं' वाले बहुत सारे पोस्ट हैं, लेकिन यह वाला क्रेजी है और एक सॉफ्ट लॉन्च जैसा लग रहा है।'

एक और यूजर ने लिखा, 'यह पक्का एक सॉफ्ट लॉन्च जैसा लग रहा है।'

इसका जवाब देते हुए एक अन्य ने लिखा, 'हैना? खासकर उसका आधा हिस्सा भी खा रहा है।'

फिलहाल, अर्जुन और साहिबा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

ADVERTISEMENT