Loading...
मौनी रॉय के साथ नाम जुड़ने पर भड़के अर्जुन बिजलानी- दोस्ती को रोमांटिक एंगल न दें
अर्जुन बिजलानी ने तथ्यों की जांच करने की दी नसीहत

मौनी रॉय के साथ नाम जुड़ने पर भड़के अर्जुन बिजलानी- दोस्ती को रोमांटिक एंगल न दें

Jul 16, 2026
07:11 pm

क्या है खबर?

टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर नाराजगी जताई है। उनके द्वारा ये कदम उस वक्त उठाया गया, जब खबरों की दुनिया में अफवाहें आने लगीं कि उनके और अभिनेत्री मौनी रॉय के बीच प्रेम-संबंध है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ तलाक का ऐलान किया था। अर्जुन ने बताया कि वह सिर्फ मुश्किल वक्त से गुजर रहीं अपनी दोस्त के साथ खड़े हैं।

बयान

"गॉसिप पेज को एक हेडलाइन चाहिए"

उन्होंने अफवाहों की निंदा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्रिय सनसनीखेज खबरों के लिए, 15 से ज्यादा साल तक दोस्ती रखने वाले 2 लोग अचानक से जोड़े नहीं बन जाते, सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को एक हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग एक-दूसरे का साथ देते हैं, खासकर जब कोई दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा हो।'

उन्होंने लिखा, 'हर दोस्ती को रोमांटिक रंग देने की जरूरत नहीं। प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की थोड़ी-सी जांच करना बहुत फायदेमंद होगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

निराशा

"बेबुनियाद" खबरें प्रकाशित करने से आहत हुए अभिनेता

अर्जुन ने "बेबुनियाद" खबरें प्रकाशित करने पर निराशा जताई और लिखा, 'हम मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि वे भ्रामक खबरें फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें, क्योंकि ये खबरें लोगों के निजी जीवन में दखल देती हैं और भ्रम पैदा करती हैं। जिम्मेदार पत्रकारिता विश्वसनीयता बनाती है। सनसनीखेज खबरें ऐसा नहीं करतीं।'

बता दें, अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने भी अर्जुन और मौनी के डेटिंग की अफवाहों को "बकवास" बताया था और अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

ADVERTISEMENT