NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, रियलिटी शोज हारने के बावजूद लोकप्रिय हुए ये गायक
    अगली खबर
    अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, रियलिटी शोज हारने के बावजूद लोकप्रिय हुए ये गायक
    रियलिटी शोज हारने के बावजूद हिट रहे ये गायक

    अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, रियलिटी शोज हारने के बावजूद लोकप्रिय हुए ये गायक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 01, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    'इंडियन आइडल' से लेकर 'सा रे गा मा पा' और 'सुपरस्टार सिंगर' जैसे शोज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

    हाल में 'इंडियन आइडल 13' की शुरुआत हुई है। इस शो में टॉप-15 प्रतिभागियों को चुन लिया गया है। हालांकि, रीतो राबा के टॉप-15 से बाहर होने पर लोगों ने शो के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर किया।

    आइए उन लोकप्रिय गायकों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने रियलिटी शोज हारने के बाद भी अपना नाम रोशन किया।

    #1

    जुबिन नौटियाल

    जुबिन नौटियाल की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। 'शेरशाह' फिल्म से जुबिन का गाना 'रातां लंबियां' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

    जुबिन 2011 में रिएलिटी शो 'X फैक्टर' में हिस्सा लेकर लोकप्रिय हुए थे। वह इस शो का खिताब नहीं जीत पाए थे।

    इसके बावजूद गायक जुबिन का नाम भारत के कुछ चुनिंदा गायकों में लिया जाता है।

    #2

    अरिजीत सिंह

    अरिजीत सिंह ने गायिकी के दम पर बॉलीवुड में मुकम्मल पहचान बनाई है। अरिजीत 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे।

    कम लोगों को ही पता होगा कि अरिजीत ने सालों पहले रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लिया था। सोनी टीवी के इस शो को वह जीतने के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन विजेता नहीं बन पाए थे।

    उन्होंने टॉप-3 में अपनी जगह बनाई थी।

    #3

    नेहा कक्कड़

    'इंडियन आइडल 13' की जज और जानी-मानी गायिका नेहा कक्कड़ का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है।

    नेहा ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 2' में बतौर प्रतिभागी भाग लिया था। शुरुआती दौर में नेहा का गाना कंपोजर अनु मलिक को पसंद नहीं आया था।

    उन्होंने कहा था कि नेहा का गाना सुनकर उन्हें खुद को थप्पड़ मारने का मन करता है।

    आज की तारीख में नेहा भारतीय संगीत जगत की स्टार गायिका मानी जाती हैं।

    #4

    राहुल वैद्य

    'इंडियन आइडल 1' में गायक राहुल वैद्य बतौर प्रतिभागी नजर आए थे। वह यह शो जीतने के काफी नजदीक पहुंच गए थे। उन्होंने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

    शो हारने के बाद भी राहुल का सितारा चमक उठा। 'इंडियन आइडल 1' में हिस्सा लेने के आठ महीने बाद ही राहुल ने म्यूजिक एल्बम 'तेरा इंतजार' निकाला था। इस एल्बम को अच्छी लोकप्रियता मिली थी।

    उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में भी खूब धमाल मचाया था।

    #5

    भूमि त्रिवेदी

    इस कड़ी में अंतिम नाम गायिका भूमि त्रिवेदी का है। भूमि ने एक प्रतिभागी के रूप में 'इंडियन आइडल 5' में हिस्सा लिया था।

    इस शो की ट्रॉफी हारने के बाद भी संगीत जगत में उन्होंने अपनी पहचान बना ली है।

    भूमि ने 'राम चाहे लीला' और 'हुस्न परचम' जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं। भूमि का जन्म 23 अगस्त, 1988 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था। उनकी मां शास्त्रीय संगीत की गायिका हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    अरिजीत सिंह
    नेहा कक्कड़
    जुबिन नौटियाल

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    संगीत इंडस्ट्री

    'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल बॉलीवुड समाचार
    चेहरे पर चोट के बाद केके की मौत का मामला दर्ज, आज होगा पोस्टमॉर्टम बॉलीवुड समाचार
    ग्लैमर से दूर रहते थे गायक केके, बचपन के प्यार से की शादी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शेरदिल' के लिए केके ने गाया था आखिरी गाना, जानिए कब होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    अरिजीत सिंह

    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा बॉलीवुड समाचार
    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका बिग बॉस
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें मुंबई
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार कोलकाता

    नेहा कक्कड़

    आदित्य नारायण के साथ डांस करते 'इंडियन ऑयडल 11' के स्टेज़ पर गिरीं नेहा, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ की हाइट और शक्ल का कीकू ने उड़ाया मजाक, सिंगर बोलीं- शर्म नहीं आती इंस्टाग्राम
    जहां किराए के एक कमरे में रहती थीं नेहा कक्कड़, आज वहीं बनवाया आलीशान बंगला इंस्टाग्राम
    नेहा कक्कड़ ने अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर किया बड़ा खुलासा, रखी ऐसी शर्त बॉलीवुड समाचार

    जुबिन नौटियाल

    इमरान और जुबिन के गाने 'लुट गए' को 60 दिनों में मिले 50 करोड़ व्यूज बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री निकिता दत्ता से शादी करने वाले हैं गायक जुबिन नौटियाल? सेलिब्रिटी गॉसिप
    गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025