LOADING...
'भूत बंगला' में सुनाई देगी अरिजीत सिंह की आवाज, नया गाना इस दिन होगा जारी
'भूत बंगला' के नए गाने की रिलीज पर आया अपडेट

'भूत बंगला' में सुनाई देगी अरिजीत सिंह की आवाज, नया गाना इस दिन होगा जारी

Mar 23, 2026
02:40 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के चलते खबरों में बने हुए हैं। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म से पहला ट्रैक 'रामजी आके भला करेंगे' जारी किया था जिसे अरमान मलिक और आरवन ने मिलकर गाया था। अब गायक अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज में नया गाना रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने का शीर्षक 'तू ही दिसदा' है, जिसका टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। साथ में रिलीज तारीख भी बताई गई है।

रिलीज

अरिजीत सिंह का नया गाना इस दिन होगा जारी

'तू ही दिसदा' गाना 24 मार्च को यूट्यूब समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर जारी होगा। इसे अरिजीत और निकिता गांधी की आवाज में तैयार किया गया है। फिल्मांकन अक्षय और वामिका गब्बी पर हुआ है। टीजर से साफ है कि यह फिल्म का पहला रोमांटिक गाना होगा। अक्षय ने टीजर के साथ कैप्शन दिया, 'लॉजिक से नहीं... फीलिंग से समझ आएगा। 'तू ही दिसदा' के जादुई एहसास का अनुभव करें।' बता दें, 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'तू ही दिसदा' गाने का टीजर

Advertisement