Loading...
अरिजीत सिंह की गायिकी की दुनिया में वापसी, 'आवारापन 2' के गाने से बिखेरेंगे जादू
अरिजीत सिंह के नए गाने पर आया अपडेट

अरिजीत सिंह की गायिकी की दुनिया में वापसी, 'आवारापन 2' के गाने से बिखेरेंगे जादू

Jul 20, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया था। उसके बाद से लोग उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वह इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के गाने से दाेबारा वापसी करेंगे। 'ये आवारापन' शीर्षक वाले इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है, जबकि बोल रश्मी विराग द्वारा लिखे गए हैं।m

रिलीज

इस दिन यूट्यूब पर आएगा ये नया गाना

परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "अरिजीत और विशेष फिल्म्स का रिश्ता हिंदी सिनेमा के पिछले 15 साल का अभिन्न अंग है। विशेष फिल्म्स ने ही सबसे पहले अरिजीत पर भरोसा जताया और उन्हें 'मर्डर 2' में 'फिर मोहब्बत' गाना दिया। इस सहयोग ने एक पीढ़ी को एक ऐसी आवाज से परिचित कराया जिसे वे वर्षों तक संजोकर रखेंगे।"

रिपोर्ट के अनुसार, 'ये आवारापन' गाना 21 जुलाई को यूट्यूब समेत अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया जाएगा।

फिल्म

अगले महीने सिनेमाघरों में आएगी 'आवारापन 2'

'आवारापन 2' इसी नाम से 2007 में आई फिल्म का सीक्वल है, जिसके जरिए इमरान अपने किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इसमें उनके साथ मुख्य किरदार में दिशा पाटनी नजर आएंगी। शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' के साथ होगी।

ADVERTISEMENT