LOADING...
अरबाज खान ने मुंबई में बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुआ सौदा
अरबाज खान ने बेची अपनी आलीशान संपत्ति

अरबाज खान ने मुंबई में बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुआ सौदा

May 08, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक बड़ा सौदा किया है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को भारी कीमत के साथ बेच दिया है। CRI मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, उनका यह अपार्टमेंट इंफिनिटी मॉल के पास, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रनवाल एलिगेंट परियोजना के टावर- B में स्थित है। दस्तावेज के मुताबिक, लेनदेन की यह प्रक्रिया 5 मई, 2026 को पंजीकृत की गई थी।

सौदा

इतने करोड़ रुपये में हुआ संपत्ति का साैदा 

अरबाज ने अपने अपार्टमेंट को 6.5 करोड़ रुपये की कीमत में बेचा है। दस्तावेजों के अनुसार, संपत्ति का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट है, जिसमें 2 कार पार्किंग की सुविधा दी गई है। बताया जाता है कि खरीदारों ने इस लेनदेन के लिए 39 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, संपत्ति पुष्टि के लिए अभिनेता से संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई जवाब अभी तक नहीं मिल सका है।

पिछला सौदा

इसी साल अरबाज खान ने खरीदी थी नई संपत्ति

जैपकी द्वारा प्राप्त संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में अरबाज ने 2.78 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। 1,243 वर्ग फुट का यह रेरा कारपेट एरिया वाला अपार्टमेंट मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम में लिंक रोड पर स्थित ऑटोग्राफ रेजिडेंसी बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर है। 17 फरवरी को पंजीकृत कराए गए इस सौदे के लिए अभिनेता ने 6 लाख रुपये से ज्यादा स्टांप शुल्क और 30 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया था।

Advertisement