Loading...
अरबाज-मलाइका के नक्शेकदम पर चलेंगे अरहान खान, बॉलीवुड में आने की कर रहे तैयारी
अरहान खान भारतीय सिनेमा में रखेंगे कदम

अरबाज-मलाइका के नक्शेकदम पर चलेंगे अरहान खान, बॉलीवुड में आने की कर रहे तैयारी

Sep 03, 2026
05:46 pm

क्या है खबर?

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। खबर है कि उन्होंने अपना अभिनय करियर शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है और वह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। सिनेमा में आने की खबरों से पहले, अरहान ने यूट्यूब पर अपने पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' से खूब चर्चा बटोरी थी। यह पॉडकास्ट उन्होंने देव राययानी और आरुष वर्मा के साथ होस्ट किया था, जिसमें कई मशहूर सितारे नजर आए थे।

डेब्यू

अनिरुद्ध अय्यर की फिल्म से करेंगे नई शुरुआत

टाइम्स नाउ के मुताबिक, सलमान खान के भजीते, अरहान बॉलीवुड में एक धमाकेदार और एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ सिनेमा में अपना पहला कदम रखेंगे।

इस परियोजना के निर्देशन की कमान अनिरुद्ध अय्यर संभाल रहे हैं, जिन्होंने पहले 'एक्शन हीरो' का निर्देशन किया था।

बताया जा रहा है कि फिल्म की पटकथा पर फिलहाल काम जारी है। यह एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म होगी।

हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

लॉन्च

अरबाज ने बेटे को लॉन्च करने की कही थी बात

इंडिया टुडे से बातचीत में, अरबाज ने अपने लाडले बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने की योजना पर बात की थी।

उन्होंने कहा था, "स्क्रिप्ट मेरी भी हो सकती है, या किसी और की भी। अभी तो सब उसे देख रहे हैं, वह कई लोगों के लिए एक तरह से 'प्रॉपर्टी' बन चुका है, जिसे देखकर लोग फैसला करेंगे।"

अरबाज ने कहा था कि वह खुद अरहान को फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव देने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENT