आशा भोसले के फैंस को तोहफा, एआर रहमान ने AI निर्मित गाना 'आशा फॉरएवर' जारी किया
क्या है खबर?
दिवंगत गायिका आशा भोसले की जयंती पर संगीतकार एआर रहमान ने 'आशा फॉरएवर' गाना जारी किया है। इस गाने को उन्होंने गायिका के निधन से पहले उनके साथ रिकॉर्ड किया था, जिसे अब श्रोताओं के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध करा दिया गया है। आशा ताई के जन्मदिन पर यह गाना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि गायिका का इसी साल 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।
वीडियो
आशा ताई के साथ दिखीं मनोरंजन जगत की कई हस्तियां
'आशा फॉरएवर' एक AI-निर्मित गाना है, जिसमें गायिका समेत भारतीय सिनेमा के महासितारों की डिजिटल प्रतिकृतियां दिखाई गई हैं।
वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान और आरडी बर्मन और सचिन तेंदुलकर समेत मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं, जिनका आशा ताई के साथ घनिष्ठ और विशेष रिश्ता था।
साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी विजुअल ट्रिब्यूट का हिस्सा हैं। गायिका की पोती जनाई भोसले भी दिखती हैं, जिन्होंने गाने में एडिशनल वोकल्स भी दिए हैं।
गाना
आशा ताई की यादें सुनहरी करता है यह गाना
'आशा फॉरएवर' की सबसे बड़ी USP यह है कि इसके वीडियो में आशा ताई के शुरुआती संगीत सफर से लेकर आखिरी वक्त तक के दृश्यों को AI की मदद से दर्शाया गया है।
वीडियो का निर्देशन नजीफ मोहम्मद ने किया है और इसमें मुंबई और लंदन दोनों जगह के शूट्स को बहुत खूबसूरती से मिक्स किया गया है।
कुल मिलाकर इसमें भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक बहुत ही अनोखा और डिजिटल संगम देखने को मिलता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#AshaForever - #ARRahman
— Karim ~ ARR❤️ (@arr_karim) September 8, 2026
Brought me tears 🥹💝#AshaBhosle ji lives forever through her songs 💝https://t.co/Ju0KOB5ROC