LOADING...
एआर रहमान ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, साझा किया आखिरी रिकॉर्ड गाने का टीजर
एआर रहमान ने गाने का टीजर साझा किया

एआर रहमान ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, साझा किया आखिरी रिकॉर्ड गाने का टीजर

Jun 21, 2026
06:49 pm

क्या है खबर?

विश्व संगीत दिवस के अवसर पर दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने एक गाने का टीजर साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने दिवगंत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। दरअसल, इस गाने को संगीतकार ने गायिका के निधन से पहले रिकॉर्ड किया था, जो आशा ताई के करियर का आखिरी गाना बन गया है। टीजर के साथ में रहमान ने एक लंबा-चाैड़ा पोस्ट भी साझा किया और बताया कि गाने को जल्द ही जारी किया जाएगा।

पोस्ट

संगीतकार ने गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'इस विश्व संगीत दिवस पर, हम एक ऐसी आवाज़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिसने पीढ़ियों, भाषाओं और सीमाओं को पार कर लिया है। यह श्रद्धांजलि आशा भोसले जी के जीवित रहते एक सपने के रूप में शुरू हुई थी। हमें आशा थी कि वे इस परियोजना में निहित प्रेम और कृतज्ञता को देख सकेंगी। विश्वभर में, हम संगीत की महान हस्तियों को सम्मानित करते हैं। यह आशा जी को हमारी विनम्र भेंट है।'

गाना

आशा ताई के साथ कई गानों में काम कर चुके हैं रहमान

संगीतकार ने आगे लिखा, 'आज, हम इस यात्रा की एक झलक टीज़र के जरिए साझा कर रहे हैं। पूरी श्रद्धांजलि जल्द ही जारी की जाएगी। हमें आशा है कि आप सभी इसे उसी प्रेम से ग्रहण करेंगे जिससे इसे बनाया गया है।' रहमान और आशा ताई 'रंगीला रे', 'राधा कैसे ना जले' और 'कहीं आग लगे' जैसे गानों में साथ काम किया है। बता दें, गायिका का 12 अप्रैल, 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement