Loading...
'ऑपरेशन सफेद सागर' के बाद देखें ये फिल्में, पर्दे पर दिखाती हैं कारगिल की पूरी वीरगाथा
ये फिल्में पर्दे पर दिखाती हैं कारगिल की पूरी वीरगाथा

'ऑपरेशन सफेद सागर' के बाद देखें ये फिल्में, पर्दे पर दिखाती हैं कारगिल की पूरी वीरगाथा

Aug 12, 2026
09:25 am

क्या है खबर?

1999 का कारगिल युद्ध भारतीय सेना की वीरता, साहस और बलिदान की ऐसी कहानी है, जिसने हिंदी सिनेमा को भी गहराई से प्रभावित किया। इस ऐतिहासिक संघर्ष पर कई फिल्मों में जवानों की बहादुरी और मुश्किल हालात में उनकी जंग को पर्दे पर उतारा गया है। हाल ही में आई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' भी इसी युद्ध की कहानी दिखाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसके अलावा कारगिल युद्ध पर बनी कौन-कौन सी फिल्में हैं।

#1 & #2

'LOC: कारगिल' और 'लक्ष्य'

2003 में रिलीज हुई फिल्म 'LOC: कारगिल' को जेपी दत्ता ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में 1999 के कारगिल युद्ध और 'ऑपरेशन विजय' की वास्तविक कहानी दिखाई गई है।

फिल्म 'लक्ष्य' साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित आत्म-खोज और दृढ़ संकल्प की बेहतरीन गाथा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

दोनों ही फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#3 & #4

'गुंजन सक्सैना' और 'शेरशाह'

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' साल 2020 में रिलीज हुई थी। जाह्नवी कपूर अभिनीत यह बायोपिक भारत की पहली महिला कॉम्बैट पायलटों में से एक, फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाती है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं।

2021 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी की कहानी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT