बचपन की दोस्ती याद दिला देगा अपारशक्ति खुराना का ये गाना, वरुण-अभिषेक ने भी लगाए सुर
क्या है खबर?
अपारशक्ति खुराना फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गायिकी में भी हाथ आजमाते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अभिनय से थोड़ा समय निकालकर अपना नया गाना 'कहां' यूट्यूब पर जारी किया है। खास बात ये है कि गाने में उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने भी बराबर सुर लगाए हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ये गाना बचपन की दोस्ती और पुरानी यादों को ताजा करने का बहाना देता है।
गाना
अभिनय के साथ-साथ सुरों के खिलाड़ी बने तीनों
टिप्स फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'कहां' शीर्षक वाले इस गाने का वीडियो जारी किया है।
सावी काहलों और अपारशक्ति ने मिलकर इसके बोल तैयार किए हैं और कंपोज भी खुद किया है। संगीत मीर देसाई द्वारा दिया गया है।
फ्रेंडशिप डे पर आधारित ये गाना अपारशक्ति, वरुण और अभिषेक पर फिल्माया गया है, जो उनकी दोस्ती और उनके स्कूल की खूबसूरत यादों को दिखलाता है।
तीनों की जुगलबंदी को लाेग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
#AparshaktiKhurana, #VarunSharma & #AbhishekBanerjee comes together to relive the nostalgia of childhood ❤️
— Tips Films & Music (@tipsofficial) July 31, 2026
Kahaan gaye woh yaar jo puraane they ✨ Kahaan is Out Now on @tips Official YouTube Channel!
🔗 https://t.co/F6FQuGc4vJ #KumarTaurani #SaviiKahlon #MirDesai…