'बॉर्डर 2' की इस जोड़ी को फिर साथ लाएंगे विक्रम भट्ट, हॉरर फिल्म से मचेगा तहलका
क्या है खबर?
विक्रम भट्ट की पिछली फिल्म 'हॉन्टेड- इकोज ऑफ द पास्ट' ने सकारात्मक प्रदर्शन दिखाया था। जुलाई, 2026 में खबर आई थी कि निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म के लिए अहान शेट्टी को फाइनल कर लिया है। '1920: कोल्ड विंटर' नाम की इस परियोजना से जुड़ा अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके तार 'बॉर्डर 2' (2026) से जुड़े हुए हैं। खबर है कि विक्रम ने हॉरर फिल्म में अहान के साथ अन्या सिंह को कास्ट किया है।
वापसी
अहान और आन्या की फिर बनेगी जोड़ी
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अहान और आन्य ने इस साल आई फिल्म 'बॉर्डर 2' में साथ काम किया था। अब दोनों '1920: कोल्ड विंटर' में नजर आएंगे।
सूत्र ने कहा, "अन्या सिंह को फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया गया है। फिल्म निर्माता अन्या की अभिनय क्षमता और प्रतिभा से प्रभावित हुए और उन्हें लगा कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहेंगी। अन्या भी उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड में पहले कभी हॉरर फिल्म नहीं की।"
शूटिंग
इसी साल से शुरू हो जाएगी फिल्म की शूटिंग
खबरों के अनुसार, '1920: कोल्ड विंटर' विक्रम की '1920' फ्रेंचाइजी की 6वीं किस्त होगी, जिसकी शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
शूटिंग के लिए निर्माता स्कॉटलैंड और शिमला को चुन सकते हैं। आनंद पंडित निर्माता की जिम्मेदारी उठाएंगे।
आन्या की तरह ही यह पहला मौका होगा जब अहान को किसी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में देखा जाएगा। पहली बार बिल्कुल अलग जॉनर वाली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वह काफी उत्साहित हैं।