'धुरंधर 2' की मुरीद हुईं अनुष्का शेट्टी, विराट कोहली भी बोले- ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ करने वाले सितारों में अनुष्का शेट्टी और विराट कोहली भी शामिल हो गए हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) में रणवीर के साथ नजर आईं अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए 'धुरंधर 2' का रिव्यू किया है। उन्होंने कलाकारों और फिल्म निर्देशक की तारीफ करते हुए लिखा, 'आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर, लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना बहुत बड़ी बात है।'
पोस्ट
अनुष्का शेट्टी ने रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ की
अनुष्का ने रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए पोस्ट में आगे लिखा, 'रणवीर आपने एक अनोखे किरदार को बखूबी निभाया है और दमदार, बिना किसी गलती के प्रदर्शन किया है। आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के हर एक कलाकार का अभिनय लाजवाब है; हर किसी का अभिनय बेमिसाल है; आप सबके बिना यह फिल्म अकल्पनीय है। हर किसी का अभिनय बेमिसाल है। इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।'
तारीफ
विराट कोहली भी 'धुरंधर 2' की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके
विराट कोहली ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए लिखा, 'आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी। इसने हर तरह की भावना को उभारा और मैं लगभग 4 घंटे तक एक पल भी नहीं हिचका।' कोहली ने फिल्म के सभी कलाकारों और टीम को बधाई दी है। बता दें, फिल्म 'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है।