Page Loader
प्रेग्नेंट हैं ये अदाकाराएं, जल्द ही सितारों में घर में गूंजेंगी किलकारियां

प्रेग्नेंट हैं ये अदाकाराएं, जल्द ही सितारों में घर में गूंजेंगी किलकारियां

Aug 28, 2020
07:26 pm

क्या है खबर?

साल 2020 शुरुआत से ही पूरी दुनिया के लिए बेहद बुरा साबित हुआ है। वहीं दूसरी ओर अभिनय जगत से जुड़े कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें इस साल अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, माता-पिता बनना हर किसी की जिंदगी में बड़ी जिम्मेदारी होने के साथ ही एक सौगात भी है। आज हम आपके सामने उन हस्तियों की बात कर रहे हैं जिनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

#1

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना और अभिनेता सैफ ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का ऐलान किया है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, "हमें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक और सदस्य जुड़ने वाला है।" इन्होंने 2012 में शादी की थी, इसके बाद 2016 में करीना ने अपने बच्चे तैमूर को जन्म दिय था। अब उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं।

#2

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड अदाकरा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैंस को लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार था। आखिरकार 27 अगस्त को विराट और अनुष्का ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि जनवरी 2021 तक उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि इन दोनों ने दिसंबर, 2017 में इटली में शादी की थी। जहां केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

#3

टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा

टीवी के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही फिर से पिता बनने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि टीजे प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि करण और टीजे ने 2006 में शादी की थी। इसके बाद 2016 में उनके घर जुड़वा बेटियों बेला और वियना ने जन्म लिया। अब एक बार फिर से उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

#4

गिगी हदीद और जेन मलिक

मशहूर अमेरिकन मॉडल गिगी हदीद भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बेबी बंप के साथ अपना एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें और उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह पल उनके लिए बेहद खास हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर जेन मलिक भी इस बच्चे के लिए बेहद उत्साहित हैं।

#5

निक्की मिनाज और केनेथ पेटी

मशहूर अमेरिकन रैपर निक्की मिनाज ने भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाते हुए अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। निक्की ने बेबी बंप के साथ अपना एक फोटोशूट भी करवाया है। गौरतलब है कि इससे पहले निक्की ने अपने फैंस को पिछले साल केनेथ पेटी से शादी की खबर देकर चौंका दिया था। इन दोनों की गुपचुप शादी से हर कोई हैरान था।