NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम
    मनोरंजन

    फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम

    फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Sep 23, 2019, 12:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम

    फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने साल 2019 की 50 'मोस्ट पावरफुल बिज़नेस वुमन' की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी नाम है। अनुष्का को इस लिस्ट में 39वें नंबर पर जगह मिली है। वहीं, अनुष्का, बॉलीवुड से इकलौती अभिनेत्री हैं जिनका नाम लिस्ट में शामिल है। अनुष्का का नाम इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंंकि इस लिस्ट में शामिल सभी सेलीब्रिटीज़ में से वह सबसे यंग (31 वर्ष) हैं।

    बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं अनुष्का

    फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'शर्मा (अनुष्का) न सिर्फ क्लोथिंग ब्रॉन्ड नुश का चेहरा हैं बल्कि कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 18, मिन्त्रा और लावी का भी फेस हैं। वह एक प्रोड्यूसर भी हैं।' फॉर्च्यून इंडिया ने लिखा, 'क्लीन स्टेट फिल्म्स, जिसकी शुरुआत उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में की थी, अब तक छोटे बजट की तीन फिल्में- 'एन एच 10', 'फिलौरी' और 'परी' को प्रोड्यूस कर चुका है।'

    अनुष्का, वेब सीरीज़ भी कर रही हैं प्रोड्यूस

    फॉर्च्यून इंडिया ने यह भी लिखा, 'अनुष्का द्वारा निर्मित अब फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलावा अनुष्का का प्रोड्क्शन हाउस नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर 'बुलबुल' और 'मई' को प्रोड्यूस कर रहा है।' बता दें कि 'मई' की कहानी कास्टिंग डायरेक्टर अतुल मोंगिया, तमाल सेन और अमिता व्यास ने लिखी है। अनुष्का, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए भी वेब सीरीज़ प्रोड्यूस करने वाली हैं।

    लिस्ट में एकता कपूर का नाम भी शामिल

    इस लिस्ट में प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर का नाम भी शामिल है। एकता का नाम लिस्ट में 22वें नंबर पर है। बता दें कि इस लिस्ट में पिछले साल भी एकता का नाम शामिल था।

    एकता कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Holiday for the world not for those who wanna make it a workout and work catch up day !

    A post shared by ektaravikapoor on Apr 30, 2019 at 11:04pm PDT

    लिस्ट में टॉप पर जिया मोदी

    इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर जिया मोदी हैं। जिया AZB एंड पार्टनर्स की को-फाउंडर हैं। वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से अनुष्का और एकता के अलावा फैशन डिजाइनर रितु कुमार का भी नाम शामिल है।

    'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दिखेंगी अनुष्का

    अनुष्का की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अनुष्का का जलवा बॉलीवुड में लगभग एक दशक से भी ज्यादा से कायम है। आमिर के साथ अनुष्का की 'पीके' सुपरहिट रही थी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का, ऋतिक रोशन के अपोजिट 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दिखाई देने वाली हैं। अनुष्का, हेमा मालिनी के किरदार में दिखाई देंगी।

    एकता कई फेमस सीरियल्स को इस समय कर रही हैं प्रोड्यूस

    वहीं, एकता इस समय टेलीविज़न के कई सारे सीरियल्स प्रोड्यूस कर रही हैं। 'कसौटी जिंदगी की' और 'नागिन' जैसे सुपरहिट सीरियल की प्रोड्यूसर एकता ही हैं। इसके अलावा जी फाइव और अल्ट बालाजी की भी कई वेब सीरीज़ एकता ही प्रोड्यूस कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुष्का शर्मा

    नेटफ्लिक्स

    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स: 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज़' और राधिका आप्टे को किया गया नॉमिनेट बॉलीवुड समाचार
    कल्कि कोचलिन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ऑफिशियल किया रिश्ता, शेयर की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    इमरान के सामने शाहरुख की क्यों हुई हालत खराब, जानने के लिए देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 2' के मेकर्स ने की यह बड़ी गलती, नेटफ्लिक्स को मांगनी पड़ी माफी सैफ अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    अपना टाइम आ गया! भारत से 2020 ऑस्कर के लिए 'गली बॉय' लेगी एंट्री मनोरंजन
    अपनी इस फिल्म के लिए डायलॉग राइटर बने सलमान खान मनोरंजन
    'कसौटी ज़िदगी की' में हिना खान को रिप्लेस करेगी 'बिग बॉस' की यह विनर मनोरंजन
    सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, ये रहा कारण अमिताभ बच्चन

    मनोरंजन

    इस एडल्ट फिल्म स्टार की हुई मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश हॉलीवुड समाचार
    इस अंधविश्वास को मानती हैं जाह्नवी कपूर, सेट पर जाने से पहले करती हैं यह काम बॉलीवुड समाचार
    जब पंकज त्रिपाठी ने चुराई मनोज वाजपेयी की चप्पल, खुद बताया चोरी का कारण कुमार विश्वास
    सलमान खान मुंबई मेट्रो स्टेशन पर लॉन्च करेंगे 'बिग बॉस 13', शो का प्रोमो लीक! बॉलीवुड समाचार

    अनुष्का शर्मा

    दीपिका, कैटरीना नहीं बल्कि यह अभिनेत्री होगी 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की लीड हीरोइन दीपिका पादुकोण
    पहली बार पुलिस ऑफिसर के रोल में अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो दीपिका पादुकोण
    क्या! तापसी पन्नू ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा, इस कारण उनसे हुई प्रेरित बॉलीवुड समाचार
    क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट ? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई विराट कोहली

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023