LOADING...
फिल्म 'बंदर' का टीजर जारी, डेटिंग ऐप के चक्कर में घनचक्कर बने बॉबी देओल

फिल्म 'बंदर' का टीजर जारी, डेटिंग ऐप के चक्कर में घनचक्कर बने बॉबी देओल

May 07, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' का टीजर जारी हो गया है। इसमें मुख्य किरदार निभा रहे बॉबी देओल का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है, जो पहले कभी नहीं दिखा। इसका वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में हुआ था, जहां फिल्म ने वैश्विक स्तार पर तारीफें बटोरी थीं। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

टीजर

डेटिंग ऐप के झमेले में फंसते दिखे बॉबी देओल

फिल्म का टीजर 1 मिनट 22 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत बॉबी से होती है। चमकीले कपड़े और चश्मा लगाकर वह एक क्लब में एंट्री करते हैं और गिटार की धुन पर सबको नचाते हैं। कहानी मोड़ लेती है, जब वह डेटिंग ऐप के झमेले में फंसकर 'बंदर', यानी मूर्ख बन जाते हैं। उन्हें जेल जाना पड़ता है। कुल मिलाकर कहानी फर्जी डेटिंग ऐप के आसपास घूमती है। सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'बंदर' का टीजर

Advertisement