NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप ने छोड़ दी मुंबई, बोले- बहुत जहरीला हो गया बॉलीवुड
    अगली खबर
    अनुराग कश्यप ने छोड़ दी मुंबई, बोले- बहुत जहरीला हो गया बॉलीवुड
    अनुराग कश्यप ने फिर कसा बॉलीवुड पर तंज

    अनुराग कश्यप ने छोड़ दी मुंबई, बोले- बहुत जहरीला हो गया बॉलीवुड

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 06, 2025
    11:43 am

    क्या है खबर?

    निर्देशक अनुराग कश्यप अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी बयानबाजी के चलते।

    कुछ समय पहले उन्होंने यह ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था कि वह मायानगरी मुंबई छोड़ने वाले हैं और अब अनुराग ने कहा है कि वह मुंबई छोड़ चुके हैं।

    उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के लोगों पर निशाना साधा है।

    क्या कुछ बोले अनुराग, आइए जानते हैं।

    फैसला

    इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना चाहते हैं अनुराग

    द हिन्दू से हालिया बातचीत अनुराग ने कहा, "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब रचनात्मकता के बजाय पैसों के पीछै भाग रही है। मैं बॉलीवुड और इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना चाहता हूं, क्योंकि यहां अब हर कोई 500 से 800 करोड़ रुपये की फिल्में बनाने की कोशिश कर रहा है। इधर अब फिल्म मेकिंग का मजा खत्म हो चुका है और बस इसी वजह से मैंने मुंबई छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि बॉलीवुड बहुत जहरीला हो गया है।"

    कदम

    मुंबई छोड़ बेंगलुरु चले गए अनुराग

    अनुराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "बॉलीवुडवाले साउथ फिल्मों के निर्माताओं-निर्देशकों से जलते हैं, क्योंकि वो बिना किसी दबाव और अपने हिसाब से फिल्में बना सकते हैं। बॉलीवुड में रचनात्मकता का माहौल तो खत्म ही हो गया है।"

    उनके करीबी सूत्र ने बताया कि अनुराग अब मुंबई छोड़ बेंगलुरु में रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि वह जिस घर में शिफ्ट हुए हैं, उसका किराया पहले ही दिया जा चुका है।

    दो टूक

    अब बस फायदा और नुकसान देखा जाता है- अनुराग

    अनुराग ने ये भी बताया कि अब फिल्म बनाने से पहले ही निर्माताओं का ध्यान केवल उसके फायदे-नुकसान पर होता है। फिल्म बना उन्हें एक बोझ लगने लगने लगा है। यहा कला से ज्यादा पैसों को महत्व दिया जाता है। अब फिल्म निर्माण सिर्फ एक बिजनेस बनकर रह गया है।

    अनुराग बोले, "बॉलीवुड में लोग आपको नीचे खींचते हैं। मुंबई छोड़ने का फैसला लेने वाला मैं अकेले नहीं, बल्कि कई और फिल्म निर्माता भी मायानगरी से दूरी बना चुके हैं।"

    फिल्में

    किन फिल्मों में व्यस्त हैं अनुराग?

    अनुराग इन दिनों मलयालम फिल्म 'फुटेज' के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने प्रस्तुत किया है। इसमें मंजू वारियर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म हालांकि पिछले साल अगस्त में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब इसका हिंदी वर्जन 7 मार्च को रिलीज होने वाला है।

    अनुराग दक्षिण भारतीय फिल्म 'डकैत' में भी दिखने वाले हैं। हिंदी और तेलुगू में एक साथ शूट की जा रही इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग कश्यप
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    अमेजन ने फिर की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारियों की गई नौकरी अमेजन
    विजय माल्या का दावा- जेटली को बताकर भारत छोड़ा था; बोले- मैं भगोड़ा, लेकिन चोर नहीं अरुण जेटली
    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला  भारतीय रिजर्व बैंक
    IPL: इन खिलाड़ियों ने खेले 3 फाइनल और तीनों में उनकी टीमों को मिली हार IPL रिकॉर्ड्स

    अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन, ठंडे बस्ते में नहीं गई थी एक्शन-थ्रिलर कृति सैनन
    अनुराग का बॉलीवुड में जमींदारी प्रथा होने का दावा, बोले- मुझे नहीं बनाना किसी को गुलाम बॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में चला इन फिल्मों का जादू, अब भारतीय दर्शकों को रिलीज का इंतजार मनोज बाजपेयी
    अनुराग कश्यप बोले- डिप्रेशन के साथ लगी नशे की लत; 2 बार पड़ा दिल का दौरा नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार 'महाकाल वीडियो' पर बोले- मेरी भक्ति को कोई गलत समझे तो मेरा कसूर नहीं अक्षय कुमार
    'एक बदनाम आश्रम..' से 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' तक, इस हफ्ते देखिए ये वेब सीरीज और फिल्में आदर्श गौरव
    सलमान खान की 'सिकंदर' से जॉन अब्राहम की 'डिप्लोमैट' तक, मार्च में आएंगी ये फिल्में सलमान खान
    शबाना आजमी ने क्यों की डब्बा कार्टेल? बोलीं- बेटे-बहू ने बनाई है, ना कैसे कर देती? शबाना आजमी

    मुंबई

    मशहूर पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    IMD मौसम का सटीकता से पूर्वानुमान लगाने के लिए नई तकनीक का करेगा इस्तेमाल  अंतरिक्ष
    कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में बदली गई यातायात व्यवस्था, निकलने से पहले पढ़ लें नियम नवी मुंबई
    प्रधानमंत्री ने INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया, क्या है खासियत?  भारतीय नौसेना

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कार दुर्घटना के बाद अब कैसे हैं अभिनेता अजित कुमार? टीम के सदस्य ने बताया बॉलीवुड समाचार
    'टॉक्सिक' से यश की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा सुपरस्टार का ऐसा अवतार आगामी फिल्में
    सूर्या और पूजा हेगड़े की 'रेट्रो' का नया पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा  सूर्या
    राम चरण की इन 5 फिल्मों ने छापे खूब नाेट, अब 'गेम चेंजर' पर नजर राम चरण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025