अनुराग कश्यप की इन 5 फिल्मों ने मचाया तहलका, OTT पर झटपट देख लें
क्या है खबर?
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप आज, 10 सितंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सत्या' से की थी और इसके बाद लगातार शानदार काम किया। अनुराग की फिल्मों की कहानियां हमेशा अलग और लीक से हटकर होती हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, उनकी किन फिल्मों का आप OTT पर आनंद ले सकते हैं।
#1 & #2
'अग्ली' और 'गुलाल'
अनुराग की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रोनित रॉय और सिद्धांत कपूर जैसे अभिनेता नजर आए थे। आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग द्वारा निर्देशित फिल्म 'गुलाल' राजनीतिक ड्रामा पर आधारित है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'निशानची' और 'मनमर्जियां'
साल 2025 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'निशानची' की मुख्य कहानी जुड़वां भाइयों पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग ने किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मनमर्जियां' को अनुराग ने निर्देशित किया हौ। इसकी कहानी उलझे हुए रिश्तों, अधूरेपन और दिल के फैसलों की जटिलताओं को बयां करती है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर अनुराग की शानदार फिल्मों में से एक है। यह साल 2012 में रिलीज हई थी। इस फिल्म की रिलीज होने के बाद उनके निर्देशन की जमकर तारीफ हुई थी। आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।