NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ
    OTT पर मौजूद अनुराग बसु की बेहतरीन फिल्में

    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ

    लेखन मेघा
    May 08, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

    8 मई, 1970 को छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक बंगाली परिवार में जन्मे अनुराग ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी किस्मत आजमायी और फिर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया।

    बसु निर्देशक बनने से पहले बैकग्राउंड डांसर थे और स्क्रिप्ट भी लिखा करते थे।

    आइए इस मौके पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    परिचय

    टीवी से तय किया फिल्मों तक का सफर

    बसु ने ग्रेजुएशन के बाद 1 साल खुद को दिया और थिएटर का हिस्सा बन गए। यहां वह अभिनय, लेखन और निर्देशन सीखते थे।

    7-8 साल तक उन्होंने टीवी पर काम किया। 2003 में 'कुछ तो है' के साथ उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत की।

    इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई, लेकिन 2004 में कैंसर का पता लगने पर उनकी जिंदगी बदल गई।

    डॉक्टर ने उन्हें 2 हफ्ते का समय दिया था, लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दे दी।

    #1

    बर्फी

    2012 में आई बसु की 'बर्फी' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म की कहानी बर्फी, जो बोल नहीं और सुन नहीं पाता और ऑटिज्म से पीड़ित झिलमिल के इर्द-गिर्द घूमती है।

    इसमें दोनों के बीच प्यार को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है।

    फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #2

    लूडो

    बसु की यह फिल्म 2020 में आई थी, जिसमें 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं जो आपस में जुड़ी हैं।

    भाग्य के इस खेल में हर कहानी में नए मोड़ आते हैं, जो इसे और भी मजेदार बनाते हैं।

    फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और फातिमा सना शेख शामिल हैं।

    IMDb पर 7.6 रेटिंग वाली इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    #3

    लाइफ इन अ मेट्रो

    2007 में आई 'लाइफ इन अ मेट्रो' रोमांस और ड्रामे से भरपूर है, जिसकी कहानी के साथ ही लोगों ने गानों को भी काफी पसंद किया था।

    फिल्म में इरफान खान, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत, शाइनी आहूजा, केके मेनन और कोंकणा सेन शामिल थे।

    यह मुंबई में रहने वाले 9 लोगों की कहानी है, जिनकी किस्मत एक-दूसरे से जुड़ने के बाद उनका जीवन बदल जाता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इस IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

    #4

    गैंगस्टर

    बसु की इस फिल्म ने 2006 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें इमरान हाशमी, कंगना और शाइनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म की कहानी सिमरन की है, जिसकी जिंदगी एक गैंगस्टर के आने से बदल जाती है।

    हालात ऐसे होते हैं कि उसे अपने प्यार और गैंगस्टर में से किसी एक चुनना पड़ता है।

    इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है और यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    स्टोरीज बाय रवींद्रनाथ टैगोर

    यह एक टेलीविजन सीरीज है, जो 2015 में आई थी। 26 एपिसोड की इस सीरीज में रवींद्रनाथ टैगोर की कई सारी कहानियां दिखाई गई हैं।

    इन कहानियों का निर्देशन बसु, देबात्मा मंडल और तनी बसु ने किया है।

    इसे IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है और इसका लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।

    इसके अलावा बसु 'तारा' (1993), 'आशा' (1997) और 'मंजिल अपनी अपनी' (2001) जैसे टीवी शो का निर्देशन कर चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बसु जल्द ही 'मेट्रो इन दिनों' लेकर आएंगे, जिसमें सारा अली खान, अनुपम खेर, आदित्य, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल समेत कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा वह 'इमली', 'आशिकी 3' और 'द ब्लैक टाइगर' भी लेकर आने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    अनुराग बसु
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज बॉलीवुड समाचार
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी, जिन्हें कहते थे 'ड्रैगन लेडी' बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    सुपर डांसर 4 के ऑनलाइन ऑडिशन हुए शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन शिल्पा शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, इस साल युवा अभिनेताओं की इन फिल्मों पर लगा है दांव आगामी फिल्में
    यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'विजय 69' से जुड़े अनुपम खेर, पोस्टर जारी  अनुपम खेर
    हनी सिंह संग डेटिंग की खबरों पर नुसरत भरूचा बोलीं- यह पहली बार हुआ  नुसरत भरूचा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भूमि पेडनेकर तक, फिल्म 'अफवाह' के लिए किसे कितनी फीस मिली? नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025