LOADING...
आलिया भट्ट के साथ कान्स में हुआ गंदा खेल, पैसे देकर करवाई गई थी 'थू-थू'?
बॉलीवुड की साजिश का शिकार हुई थीं आलिया भट्ट?

आलिया भट्ट के साथ कान्स में हुआ गंदा खेल, पैसे देकर करवाई गई थी 'थू-थू'?

Jun 11, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट की कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर जिस तरह आलिया का मजाक उड़ाया गया, वो कोई आम बात नहीं थी, बल्कि उसके पीछे बॉलीवुड की ही एक बहुत बड़ी और गंदी साजिश थी। जानी-मानी फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने दावा किया है कि आलिया को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने के लिए बकायदा करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए और पैसे देकर ट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

दावा

आलिया के खिलाफ रची गई थी साजिश? अनुपमा ने किया बड़ा दावा

हाल ही में अनुपमा चोपड़ा द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक वीडियो के लिए अभिनेता शाहिद कपूर के साथ बातचीत करने बैठीं। इसी दौरान अनुपमा ने मौजूदा दौर के कलाकारों के बीच बढ़ती असुरक्षा की भावना का मुद्दा उठाया। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया के लुक को लेकर हुई ट्रोलिंग का उदाहरण देते हुए अनुपमा ने इशारा किया कि ये सब आलिया के खिलाफ चलाया गया एक 'पेड पीआर कैंपेन' (पैसे देकर बदनाम करने की साजिश) था।

खुलासा

"जिस पर मैं भरोसा करती हूं, उसने खोली आलिया भट्ट को ट्रोल कराने वालों की पोल"

अनुपमा बोलीं, "हम कान्स में थे और वहां मेरा सबसे पहला इंटरव्यू आलिया के साथ ही था। अगले कुछ दिनों में मैंने देखा कि कैसे आलिया को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद घटिया, भद्दी ट्रोलिंग, बातें और नकारात्मकता फैलाई जा रही थी। कुछ दिनों पहले मुझसे किसी ने बड़ी चौंकाने वाली बात कही। ये कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था, बल्कि इंडस्ट्री के बिजनेस से बहुत गहराई से जुड़ा इंसान था, जिस पर मैं आंखें मूंदकर भरोसा करती हूं।"

Advertisement

हैरानी

आलिया की ट्रोलिंग का सच जानकर उडे़ अनुपमा के होश

बातचीत के दौरान अनुपमा ने कहा कि उस शख्स ने उन्हें बताया था कि कान्स में आलिया की ट्रोलिंग कथित तौर पर उनके खिलाफ चलाया गया 'पेड कैंपेन' थी, क्योंकि आज के कलाकार बेहद असुरक्षित हो गए हैं। अनुपमा ने इस दावे पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इसमें कोई तुक नजर नहीं आता। इसके बाद उन्होंने शाहिद से सवाल पूछा कि क्या मौजूदा दौर में कलाकार पहले की तुलना में ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ट्रोलिंग

कान्स में वाहवाही के बीच अचानक शुरू हो गई आलिया भट्ट की ट्रोलिंग

आलिया को लेकर अनुपमा चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरने के बाद आलिया अचानक ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया गया, जबकि कइयों ने दावा किया कि रेड कार्पेट पर मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया। इन दावों और ट्रोलिंग ने इंटरनेट पर बड़ी बहस को जन्म दे दिया था।

Advertisement