ईंधन संकट के बीच अनुपम खेर ट्रेन से कर रहे सफर, बोले- यह मेरा छोटा-सा प्रयास
क्या है खबर?
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपना हालिया वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें वंदे भारत ट्रेन से सफर करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने बताया कि देश में ऊर्जा संकट के चलते उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल यात्रा को अपनाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण देश में चल रहे आर्थिक और ईंधन संकट को देखते हुए जनता से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की थी।
फैसला
फ्लाइट की बजाए ट्रेन से सफर करने का फैसला
वीडियो में अभिनेता बताते दिखे कि वह जयपुर से नई दिल्ली तक ट्रेन से सफर कर रहे हैं। वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री की देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की के बीच, जहां संभव हो, हमें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने वीडियो में कैप्शन दिया, 'प्रधानमंत्री जी की देश के लिए मुहिम में मेरा एक छोटा सा प्रयास! जय हिंद!'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देश के लिए मुहिम में मेरा एक छोटा सा प्रयास! जय हिन्द! ❤️🇮🇳 @narendramodi @RailMinIndia pic.twitter.com/Gq5LATwtxW
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 18, 2026