Loading...
'रामायण' की आलोचना करने वालों को अनुपम खेर ने दिया जवाब, जानिए क्या बोले
अनुपम खेर ने की 'रामायण' की जमकर तारीफ

'रामायण' की आलोचना करने वालों को अनुपम खेर ने दिया जवाब, जानिए क्या बोले

Nov 13, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म में कथावाचक की भूमिका भी निभाई है। फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से अनुपम बेहद खुश हैं। खासतौर पर जटायु और रावण के बीच फिल्म के क्लाइमेक्स दृश्य में दिखाए गए युद्ध को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वहीं अनुपम ने इस फिल्म की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब दिया है।

फिल्म

'रामायण' देखने के बाद लोगों को याद आ रही यह फिल्में

अनुपम कहते हैं, "VFX की वजह से यह लड़ाई शानदार बनी है। साथ ही, इसने केरलम के जटायु मंदिर की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा है। मैं इंस्टाग्राम खोलता हूं, तो वह जटायु से जुड़ी रील्स से भरा होता है। जब जटायु ने यह लड़ाई लड़ी थी, तब वह बहुत बूढ़े हो चुके थे। इसलिए, यह कमजोर पक्ष की लड़ाई थी। जब लोग 'रामायण' देख रहे हैं, तो उन्हें 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी फिल्में याद आ रही हैं।"

प्रभावित

अनुपम इस चीज से हुए प्रभावित

हाल ही में, अनुपम 'रामायण' के स्वीडिश प्रीमियर में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि वहां दर्शकों ने फिल्म को जो प्रतिक्रिया दी, उससे वह बहुत प्रभावित हुए।

अनुपम कहते हैं, "एक 18 वर्षीय स्वीडिश लड़का, जो अपनी मां और बहन के साथ आया था, फिल्म के दृश्यों और पटकथा को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। उसे यह जानकर बहुत हैरानी और खुशी हुई कि कोई इंसान इतना निस्वार्थ भी हो सकता है।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

'रामायण' की होने चाहिए तारीफ- अनुपम

अनुपम ने कहा, "उस लड़के ने मुझसे कहा कि अब वह 'रामायण' पढ़ना चाहता है। इस फिल्म ने विदेशों में रह रहे भारतीयों के मन में भी गर्व की भावना जगाई है।"

रिलीज से पहले, 'रामायण' को आलोचना का सामना करना पड़ा, इस पर अनुपम ने कहा, "एक तरफ आलोचक हैं और दूसरी तरफ काम करने वाले। फिल्म को लेकर हर किसी की अपनी अलग समझ है, लेकिन जो कोशिश इसमें की गई है, उसके लिए इसकी तारीफ होनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

तारीफ

अनुपम ने की रणबीर की तारीफ

अनुपम ने आखिरी में कहा, "आज के समय में कोई भी किसी भी चीज की आलोचना कर सकता है, लेकिन आपको इस फिल्म को एक खास संदर्भ में देखने की जरूरत है। पिछले 100 सालों में हमने बेहतरीन सिनेमा देखा है, लेकिन ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। नई पीढ़ी को हमारे इतिहास के बारे में शिक्षित करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"

अनुपम ने आखिरी में रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की।

ADVERTISEMENT