Loading...
'रामायण' में जटायु को मिल रही तारीफ से गदगद हुए अनुपम खेर, बोले- गर्वित हूं
'रामायण' में जटायु के किरदार की तारीफ पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी

'रामायण' में जटायु को मिल रही तारीफ से गदगद हुए अनुपम खेर, बोले- गर्वित हूं

Nov 20, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की सफलता पर अनुपम खेर ने अपनी खुशी व्यक्त की है। फिल्म में उन्होंने 'जटायु' को अपनी दमदार आवाज दी है और उसे मिल रही तारीफ से वह गदगद हैं। उनका कहना है कि इस किरदार को निभाने पर उन्हें गर्व है। ANI से बातचीत में, अनुपम ने जटायु के किरदार को जिंदा करने में शामिल भावनाओं और सिर्फ अपनी आवाज के बलबूते उसके दर्द, लाचारी और हिम्मत दिखाने की चुनौती पर बात की।

प्रतिक्रिया

"मुझे खुशी है कि जटायु को इतनी तारीफ मिल रही"

अनुपम ने कहा, "जब आप किसी किरदार को दिखा रहे हों, खासकर जटायु जैसा, जो इंसान नहीं है, तो उसकी पीड़ा, उसकी जबरदस्त इच्छाशक्ति, और माता सीता को न बचा पाने की उसकी बेबसी को सिर्फ आवाज के जरिए बताना जरूरी था। मुझे बहुत खुशी है कि इसे इतनी तारीफ मिल रही है।"

उन्होंने कहा कि आमतौर पर तारीफ मिलने पर वह शर्माने का नाटक करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें बिल्कुल शर्मीला होने का मन नहीं कर रहा।

डबिंग

"जटायु के लिए सिर्फ आवाज नहीं, आत्मा की जरूरत थी"

अभिनेता ने आगे कहा, "आमतौर पर, मैं बहुत तेजी से डबिंग पूरी करने के लिए जाना जाता हूं। मैंने पूरी फीचर फिल्मों की डबिंग सिर्फ 8-9 घंटे में पूरी की है। लेकिन यहां, मैंने काफी समय लिया क्योंकि इसके लिए सिर्फ आवाज की नहीं, बल्कि आत्मा की जरूरत थी।"

बता दें, 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश मुख्य किरदारों में हैं। यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी, जबकि दूसरा भाग दिवाली, 2028 में आएगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अनुपम खेर का वीडियो

ADVERTISEMENT