राेहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधी अंशुला कपूर, सामने आईं बेहद प्यारी तस्वीरें
क्या है खबर?
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। कपूर परिवार और करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह पूरा हुआ, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन, दोनों ही अपना फर्ज निभाते हुए नजर आए। आजकल जहां लोग शादी के लिए पेस्टल रंग को चुनते हैं, वहीं अंशुला ने पारंपरिक भारतीय रंग को अपनाया।
शादी
जाह्नवी और खुशी कपूर ने निभाया बहनों का फर्ज
अंशुला ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें उन्होंने कोरल पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना। वहीं रोहन बेज रंग की शेरवानी और पगड़ी को पहना। दोनों तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर सिंदूर दान की रस्म निभाते हुए नजर आईं। अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की तस्वीर को मंडप में अपने साथ रखा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
Emotional ❤️#AnshulaKapoor keeps her mothers photo beside her while marrying Rohan Thakkar ❤️
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) July 7, 2026
Anshula Kapoor and Rohan Thakkar have tied the knot in a traditional ceremony on Monday, July 6. The couple's wedding ceremony took place at the Taj Lands End hotel in Mumbai in the… pic.twitter.com/n3B4kiJhPe
पोस्ट
तस्वीरों के साथ अंशुला ने अपने दिन को बनाया यादगार
अंशुला ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'सभी लोगों में, सभी जगहों में, सभी समय में, तुम ही थे और किसी न किसी तरह, हर मोड़, हर घुमाव और हर आश्चर्य के बावजूद, तुम ही हो। मेरी सबसे प्यारी बातचीत। मेरी सबसे सुरक्षित जगह। मेरा सबसे आसान विकल्प।' बता दें, अंशुला और रोहन की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी।