Page Loader
अनिल-गोविंदा ने की 'दीवाना मस्ताना' के सीक्वल की घोषणा, यह अभिनेता निभाएगा अहम रोल

अनिल-गोविंदा ने की 'दीवाना मस्ताना' के सीक्वल की घोषणा, यह अभिनेता निभाएगा अहम रोल

Nov 03, 2019
03:10 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में इस समय सीक्वल और रीमेक का चलन जोरों पर है। इस समय कई फिल्मों के रीमेक बन रहे हैं जिनमें 'पति पत्नी और वो' 'और कुली नंबर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी कड़ी में अब एक और फिल्म भी बनने जा रही है। इसका नाम है 'दीवाना मस्ताना 2'। इस खबर को खुद अनिल कपूर और गोविंदा ने कंफर्म किया है। खास बात यह है कि इसमें जॉन अब्राह्म भी नज़र आएंगे।

खुलासा

'नच बलिए 9' के मंच पर अनिल ने दी जानकारी

अनिल और गोविंदा ने 'दीवाना मस्ताना' के सीक्वल का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी अनिल ने 'नच बलिए 9' के ग्रैंड फिनाले के दौरान दी। अनिल ने बताया कि वह और गोविंदा काफी समय बाद मिले हैं तो इस मौके पर अनाउंसमेंट करना चाहते हैं कि वह अपनी 'दीवाना मस्ताना 2' की घोषणा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रवीना टंडन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। वहीं, जॉन भी इसमें खास रोल में दिखेंगे।

जानकारी

प्रिंस और युविका बने विनर्स

'नच बलिए 9' की बात करें तो इसके विजेता प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी बने हैं। प्रिंस-युविका की पूरी जर्नी कमाल रही। प्रिंस इससे पहले 'बिग बॉस', 'रोडीज़' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शोज भी जीत चुके हैं।

ओरिजिनल फिल्म

साल 1997 में आई थी 'दीवाना मस्ताना'

'दीवाना मस्ताना' की बात करें तो फिल्म साल 1997 में आई थी। इसमें गोविंदा और अनिल के अलावा जूही चावला और प्रतिभा सिन्हा दिखाईं दीं थीं। 'दीवाना मस्ताना' में रवीना और सलमान खान ने कैमियो भी किया था। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी अनीस बाजमी ने लिखी थी। 'दीवाना मस्ताना' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया था। इसने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया था।

जानकारी

'सलाम-ए-इश्क' में साथ काम कर चुके हैं अनिल, गोविंदा और जॉन

अनिल और गोविंदा की बात करें तो यह जोड़ी 1990 में आई फिल्म 'आवारगी' में भी नज़र आई थी। यह एक सीरियस फिल्म थी। गोविंदा, अनिल और जॉन, 'सलाम-ए-इश्क' में भी साथ नज़र आ चुके हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी।