LOADING...
'चांद मेरा दिल' का पहला लुक जारी, इस दिन दिखेगी आरव और चांदनी की प्रेम-कहानी
'चांद मेरा दिल' का टीजर इस दिन होगा जारी

'चांद मेरा दिल' का पहला लुक जारी, इस दिन दिखेगी आरव और चांदनी की प्रेम-कहानी

Apr 06, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' लंबे समय से चर्चा में है जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित है। यह एक इंटेस प्रेम-कहानी है, जिसका पहला आधिकारिक लुक जारी कर दिया गया है। निर्माताओं ने पोस्टर के जरिए 'आरव' और 'चांदनी' की पहली झलक का दीदार करवाया है, जिसका किरदार अनन्या और लक्ष्य निभा रहे हैं। इसी के साथ फिल्म के टीजर की रिलीज तारीख भी बताई गई है।

पोस्टर

पोस्टर में आरव और चांदनी का रोमांटिक अंदाज दिखा

निर्माताओं ने फिल्म 'चांद मेरा दिल' से 4 पोस्टर जारी किए हैं। पहले पोस्टर में अनन्या और लक्ष्य का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की बांहों में सिर रखे नजर आते हैं। एक तस्वीर क्लासरूम की है, जिसमें वह एक-दूसरे में खोते नजर आए हैं। इसका टीजर 7 अप्रैल को जारी किया जाएगा। वहीं यह फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मुकाबला बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'चांद मेरा दिल' का पोस्टर

Advertisement