NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनंत अंबानी की हुईं राधिका मर्चेंट, इन सितारों ने भी बचपन की दोस्त से रचाई शादी
    अगली खबर
    अनंत अंबानी की हुईं राधिका मर्चेंट, इन सितारों ने भी बचपन की दोस्त से रचाई शादी
    शादी में बदली अनंत-राधिका के बचपन की दोस्ती

    अनंत अंबानी की हुईं राधिका मर्चेंट, इन सितारों ने भी बचपन की दोस्त से रचाई शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 13, 2024
    10:19 am

    क्या है खबर?

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई की रात हमेश-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। बीते साल दिसंबर के महीने में उनकी सगाई हुई थी। तभी अंबानी परिवार में समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया था।

    बताया जाता है कि राधिका-अनंत बचपन के दोस्त हैं। बाद में उनकी यही दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं।

    इसी बीच आइए जानें कि बॉलीवुड में किन अभिनेताओं ने अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई।

    #1

    शाहरुख खान-गौरी खान

    बॉलीवुड सितारों में ऐसे बहुत कम हैं, जिन्होंने जिंदगी में कामयाब होने के बाद भी अपने बचपन के प्यार को नहीं छोड़ा और आज तक उसके साथ हैं।

    इस फेहरिस्त में शाहरुख खान का नाम शुमार हैं। गौरी, शाहरुख के बचपन का प्यार है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी और शाहरुख पहली ही नजर में गौरी को दिल दे बैठे थे।

    आज वे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान 3 बच्चों के माता-पिता हैं।

    #2

    आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

    इस सूची में आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की जोड़ी भी शामिल है।

    आयुष्मान ने भी अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा को अपना जीवन साथी बनाया। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे और वहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

    दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। बात आगे बढ़ी और दोनों ने साल 2011 में शादी रचा ली। आयुष्मान और ताहिरा का 1 बेटा और 1 बेटी है।

    #3

    वरुण धवन-नताशा दलाल

    वरुण धवन और नताशा दलाल छठी क्लास में थे, जब दोनों एक दूसरे से पहली बार मिले। तब नताशा से उनकी सिर्फ दोस्ती ही थी।

    12वीं तक वरुण और नताशा एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे। इसके बाद वरुण ने नताशा को प्रपोज किया।

    हालांकि, नताशा ने 3-4 बार उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। फिर, आखिरकार वह मान गईं। दोनों ने 2021 में अपना घर बसाया। इस साल जून में वरुण और नताशा 1 बेटी के माता-पिता बने।

    #4

    सुनील शेट्टी और माना शेट्टी

    सुनील शेट्टी ने अपनी बचपन की दोस्त माना के साथ शादी रचाई। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत एक पेस्ट्री शॉप पर हुई थी, जहां सुनील ने पहली बार माना को देखा और उन पर दिल हार बैठे।

    इसके बाद माना की बहन ने दोनों की बात करवाई। 9 साल लंबे अफेयर के बाद दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली।

    आज उनकी बेटी अथिया शेट्टी शादी कर चुकी हैं। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अहान शेट्टी है।

    जानकारी

    जितेंद्र-शोभा कपूर

    अभिनेता जितेंद्र कपूर ने शोभा कपूर के साथ शादी रचाई है। शोभा, जितेंद्र की बचपन की दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से है। जितेंद्र ने 1974 में शोभा से शादी की, जिसके बाद उनके 2 बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनंत अंबानी
    राधिका मर्चेंट
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    IPL: क्वालीफायर-1 हारने वाली टीमें कब-कब फाइनल मुकाबले जीतीं? IPL 2025
    कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में हुई बैन, भाषा विवाद में बुरे फंसे अभिनेता विवादित बयान
    भारत की आर्थिक विकास दर में बढ़ोतरी; GDP 7.4 प्रतिशत दर्ज, सालाना विकास दर घटी सकल घरेलू उत्पाद
    प्रशंसक की मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांग, RCB के IPL जीतने पर घोषित हो राजकीय अवकाश इंडियन प्रीमियर लीग

    अनंत अंबानी

    सलमान खान फिर पहुंचे जामनगर, अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल सलमान खान
    अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने गाया गाना, बी प्राक ने दिया साथ सलमान खान
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी, निमंत्रण पत्र हुआ वायरल  मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी शकीरा  शकीरा

    राधिका मर्चेंट

    अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग: खान तिकड़ी के डांस से दीपिका-रणवीर के डांडिया तक, इन्होंने लूटी महफिल मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में अनन्या पांडे समेत इन अभिनेत्रियों के अफेयर पर तेज हुई चर्चा श्रद्धा कपूर
    अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में शाहरुख ने गौरी संग किया डांस, जानिए और क्या हुआ खास शाहरुख खान
    कंगना रनौत ने अंबानी के समारोह में नाचने-गाने वाले सितारों पर साधा निशाना, कहीं ये बातें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    विवेक ओबेराॅय ने सलमान खान को लिया आड़े हाथ, बोले- मैंने खुद को पीड़ित महसूस किया विवेक ओबेरॉय
    दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सेलिब्रिटी की मौत
    सुजैन खान के रिश्ते से खुश हैं उनकी मां, बोलीं- प्रतिष्ठित परिवार से हैं अर्सलान गोनी सुजैन खान
    सुजॉय घोष ने जमकर की अमिताभ बच्चन की तारीफ, लिखा- आपका प्रशंसक होने पर गर्व है अमिताभ बच्चन

    शाहरुख खान

    कोलकाता और हैदराबाद के मैच के बाद शाहरुख खान से हुई गलती, हाथ जोड़कर मांगी माफी  वायरल वीडियो
    एक्शन के साथ लेना है कॉमेडी का मजा तो देखिए OTT पर मौजूद ये शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए अब कैसी है तबीयत अहमदाबाद
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने उम्र का फासला भूल किया अभिनेत्रियों के साथ रोमांस अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025