Loading...
आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' OTT पर देगी दस्तक, खत्म होगा लंबा इंतजार
आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' OTT पर आएगी

आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' OTT पर देगी दस्तक, खत्म होगा लंबा इंतजार

Sep 29, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्माता आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' आखिरकार अपनी रिलीज के करीब आ गई है। राहुल शंकल्या द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका ऐलान 2024 में किया गया था। इसके जरिए निर्माता नवोदित कलाकारों अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव को लॉन्च करने वाले थे। फिल्म को पिछले साल वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ताजा अपडेट है कि अब 'नखरेवाली' सीधे OTT पर रिलीज की जाएगी।

बदलाव

अंश के करियर की दूसरी फिल्म बन गई 'नखरेवाली'

निर्माताओं ने जिस वक्त 'नखरेवाली' का ऐलान करते हुए इसका पहला पोस्टर जारी किया था, उस वक्त इसे अंश की पहली बॉलीवुड फिल्म बताया गया।

हालांकि, रिलीज के देरी के चलते उन्हें आलिया भट्‌ट द्वारा निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो की हालिया रिलीज फिल्म 'डोंट बी शाय' में देखा जा चुका है।

नतीजन, दर्शकों के सामने उनकी पहली फिल्म के रूप में बनी 'नखरेवाली' उनकी दूसरी रिलीज बन गई है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आनंद और हिमांशु शर्मा ने किया है।

रिलीज

इस OTT पर रिलीज करने की है योजना

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सिनेमाघरों में रिलीज होने की निर्धारित तारीख के करीब 2 साल बाद, 'नखरेवाली' को नवंबर, 2026 में नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा। तय तारीख का खुलासा होना बाकी है।

फिल्म का पोस्टर एक नई तरह की रोमांटिक प्रेम कहानी दिखाने का संकेत देता है, जहां अंश लहंगे में हैं और प्रगति नीले सूट में नजर आ रही हैं।

प्रेम कहानियां बनाने के लिए मशहूर आनंद 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT