NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लवीना के आरोपों पर महेश भट्ट और अमायरा दस्तूर ने जताई प्रतिक्रिया, लेंगे लीगल एक्शन
    लवीना के आरोपों पर महेश भट्ट और अमायरा दस्तूर ने जताई प्रतिक्रिया, लेंगे लीगल एक्शन
    मनोरंजन

    लवीना के आरोपों पर महेश भट्ट और अमायरा दस्तूर ने जताई प्रतिक्रिया, लेंगे लीगल एक्शन

    लेखन भावना साहनी
    October 24, 2020 | 08:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लवीना के आरोपों पर महेश भट्ट और अमायरा दस्तूर ने जताई प्रतिक्रिया, लेंगे लीगल एक्शन

    हाल ही में महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी और अभिनेत्री लवीना लोध ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में महेश भट्ट को "डॉन" बताते हुए हंगामा मचा दिया है। इसी के साथ लवीना ने यह दावा किया कि उनके पति सुमित, अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करते हैं। इसीलिए अब वह उनसे तलाक ले रही हैं। हालांकि, अब अमायरा की वकील सवीना बेदी सच्चर ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

    लवीना ने महेश भट्ट पर लगाए थे गंभीर आरोप

    गौरतलब है कि लवीना ने अपने वीडियो में कहा था कि उनके पति सुमित सबरवाल, अमायरा दस्तूर जैसे बॉलीवुड सितारों को ड्रग्स सप्लाई करने के अलावा डायरेक्टर्स को लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को भी है। उन्होंने महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे डॉन बताते हुए कहा था कि वहीं यह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। लवीना का कहना है कि पुलिस स्टेशन में कोई उनकी शिकायत भी लिखने को तैयार नहीं है।

    अमायरा की वकील ने जारी की प्रेस रिलीज

    सवीना बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए लवीना के आरोपों का खंडन किया है। इसमें लिखा है, 'मेरी क्लाइंट ने गलत, दुर्भावनापूर्ण और निराधर बताते हुए खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को नकारा है। अब वह कानूनी तौर पर अपने अधिकार सुरक्षित करने के लिए उपाय तलाश रही हैं।' इसमें आगे लिखा है, 'मेरी क्लाइंट ने यह भी कहा कि जब लोग ऐसे निराधर हमले करते हैं तो वह दुर्भाग्यपूर्ण होते हैं।'

    देखिए अमायरा की वकील की प्रेस रिलीज

    pic.twitter.com/JsEUKNJWTn

    — Advocate Saveena Bedi Sachar (@BediSaveena) October 24, 2020

    महेश भट्ट लेंगे कानूनी एक्शन- वकील

    TOI की रिपोर्ट के अनुसार लवीना के इस वीडियो पर महेश भट्ट की ओर भी बयान सामने आया है। फिल्मकार के वकील का कहना है, "मेरे क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से हम लवीना द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हैं। इस तरह के आरोप न सिर्फ झूठे और अपमानजनक है, बल्कि यह कानून तौर पर अपराध भी हैं।" वकील ने आगे कि इस मामले में अब महेश भट्ट कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

    जानिए कौन हैं लवीना लोध

    मुंबई में जन्मी लवीना पेशे से अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्हें जी टीवी के शो 'सिने स्टार की खोज' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'हम में है दम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यह फिल्म स्वस्छ भारत मिशन पर आधारित थी। लवीना कई दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'हमसे ना हो पाएगा' और 'चरमसुख' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    महेश भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    शादी के बंधन में बंधे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, वीडियोज हुईं वायरल मनोरंजन
    '83' के निर्माताओं ने सिनेमाघर मालिकों के सामने रखी शर्तें; क्या रिलीज हो पाएगी फिल्म? मनोरंजन
    यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF' फिर देगी बड़े पर्दे दस्तक, रिलीज का हुआ ऐलान मनोरंजन
    ड्रग्स मामला: गायब होने की खबरों पर भड़की सपना पब्बी, बोलीं- अधिकारियों को है जानकारी सुशांत सिंह राजपूत

    मनोरंजन

    बिग बॉस 14: कविता कौशिक और नैना सिंह करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री सलमान खान
    रिश्तेदार ने महेश भट्ट को बताया इंडस्ट्री का 'डॉन', लगाए कई गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई 'मिर्जापुर 2', लोग फ्री में कर रहे डाउनलोड अमेजॉन प्राइम
    'मिर्जापुर 2' रिलीज होते ही तीसरे सीजन की शुरू हुई तैयारियां, बढ़ाया गया बजट! अमेजॉन प्राइम

    महेश भट्ट

    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    'सड़क 2' रिव्यू: टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी यह 'सड़क' मंजिल तक पहुंचने में नाकाम रही बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के दोस्त का आरोप- महेश भट्ट और रिया के पिता ने रची हत्या की साजिश बॉलीवुड समाचार
    अब जिया खान के साथ वायरल हुआ महेश भट्ट का वीडियो, हाथ थामे आए नजर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023