Loading...
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के रिश्ते में आई दरार? एक-दूसरे से रह रहे अलग
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा रह रहे अलग-अलग?

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के रिश्ते में आई दरार? एक-दूसरे से रह रहे अलग

Aug 04, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

मराठी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा अपने शादीशुदा रिश्ते में दूरी आने की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कथित तौर पर करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे से अलग घरों में रह रहे हैं। हालांकि, अमृता या हिंमाशु ने अपने अलगाव या तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन खबरों ने उनके फैंस का दिल जरूर तोड़ दिया है।

अटकलें

मशहूर जोड़े के तलाक को लेकर लग रहे कयास

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता और हिंमाशु करीब 18 महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। इस घटना ने उनके तलाक की ओर बढ़ने की अटकलों को जन्म दे दिया है।

सूत्र का कहना है कि दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने अपने रिश्ते में आपसी सम्मान और सौहार्द को बनाए रखा है।

दिलचस्प बात ये है कि अमृता ने पूर्व में काम के सिलसिले में अलग-अलग रहने की बात कही थी।

शादी

11 साल पहले दोनों ने रचाई थी शादी

अमृता और हिमांशु ने कई साल तक डेट करने के बाद जनवरी, 2015 में शादी रचाई थी।

सालों बीतने के साथ, वे सिनेमा और असल जिंदगी के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक बने हैं। 'नच बलिए 17' के विजेता बनकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता को और बढ़ाया है।

काम के मोर्चे पर, अमृता को आखिरी बार इमरान हाशमी की सीरीज 'तस्करी' में देखा गया था। वहीं हिमांशु नेटफ्लिक्स की सीरीज सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' में नजर आए थे।

ADVERTISEMENT