अमिताभ बच्चन ने बताया दिवाली का हाल, बोले- कम पटाखों के बीच रहा शांत माहौल
क्या है खबर?
अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से आराम कर रहे हैं और अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच, उन्होंने दिवाली के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि उन्होंने घर पर किस तरह त्योहार मनाया। फिलहाल, शेड्यूल से जुड़ी कुछ दिक्कतों के चलते वह अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' से ब्रेक पर हैं। हालांकि, उम्मीद है कि वह 11 नवंबर के बाद शो की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।
बातचीत
कैसी रही अमिताभ की दिवाली?
अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, "इस बार दिवाली सादगी से मनाई गई, पटाखे कम जलाए गए और शोर-शराबा भी कम है। माहौल काफी शांत है। यह बात हम सभी को महसूस करनी चाहिए। सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए और हर बार खुशियों का भरपूर जश्न मनाया जाए।"
ब्लॉग में आगे, उन्होंने KBC के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, "कुछ भी लिखने से पहले, जरा सोचिए कि इसे किस तरह तोड़-मरोड़ कर छापा जाएगा।"
व्यक्त
अमिताभ ने शुभचिंतकों का किया था आभार व्यक्त
अमिताभ ने इससे पहले के एक ब्लॉग में अपने हाथ में हो रही तकलीफ के बारे में भी बताया था।
उन्होंने लिखा था, "मुझे अपने शुभचिंतकों से इतनी सारी शुभकामनाएं और उपहार मिल रहे हैं कि अब उन्हें रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। इन उपहारों को ठीक से न सहेजना, उनका अनादर करने जैसा होगा। इसलिए, आप सभी ने जो अपना प्यार जताने के लिए उपहार भेजे हैं, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।"
खुलासा
क्यों नहीं आया KBC का कोई एपिसोड?
अमिताभ ने आखिरी में लिखा था, "मैं आप में से हर एक को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर जवाब देने की भी कोशिश कर रहा हूं। मैं इन जवाबों को खुद लिखना चाहता था, लेकिन जिस हाथ से मैं लिखता हूं, उसमें मुझे कुछ तकलीफ हो रही है, जिसकी वजह से देरी हो गई। मैं दिल से माफी चाहता हूं।"
30 अक्टूबर से KBC 18 का कोई नया एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है। इसकी वजह तारीखों से जुड़ी दिक्कतें हैं।