LOADING...
अमिताभ बच्चन को पसंद आया 'अल्फा' का टीजर, आलिया भट्‌ट के लिए भेजा प्यार
अमिताभ बच्चन ने आलिया भट्‌ट को दी बधाई

अमिताभ बच्चन को पसंद आया 'अल्फा' का टीजर, आलिया भट्‌ट के लिए भेजा प्यार

Jun 10, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का टीजर जारी हो गया है। इसके आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग टीजर पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, अमिताभ बच्चन ने फिल्म का टीजर अपने एक्स पर साझा किया और आलिया को अपना प्यार भेजा है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला प्रधान फिल्म है। शिव रावेल इसके निर्देशक हैं। इसकी रिलीज तारीख का ऐलान भी हो गया है।

पोस्ट

अमिताभ का पोस्ट आलिया के नाम

अमिताभ ने अपने एक्स अकाउंट पर 'अल्फा' का टीजर साझा करते हुए लिखा, 'T 5767(i) - मेरी प्यारी आलिया को प्यार और शुभकामनाएं...' उन्होंने पोस्ट में फिल्म की टीम को भी टैग किया है। 'अल्फा' 2026 की बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। टीजर में आलिया और बॉबी को पिता-बेटी के किरदार में पेश किया गया है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमिताभ बच्चन का पोस्ट

Advertisement