LOADING...
आशा भोसले के निधन से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- दुखी हूं; वो हमेशा साथ रहेंगी
आशा भोसले के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भावुक पोस्ट लिखी

आशा भोसले के निधन से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- दुखी हूं; वो हमेशा साथ रहेंगी

Apr 13, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

दिग्गज गायिका आशा भोसले के अचानक निधन से हर किसी को झटका लगा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, हर फिल्मी सितारे और हस्तियां सुरों की मल्लिका को भावुक श्रद्धांजलि दे रही हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए गायिका को अंतिम विदाई दी है। उन्होंने लिखा, 'एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय... एक अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्भुत व्यक्तित्व... कल थम गया... प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं... हम अपार शोक में हैं।'

श्रद्धाजंलि

अमिताभ बच्चन ने आशा ताई को दी भावुक श्रद्धांजलि

बिग बी ने आगे लिखा, 'हर गीत को जीवंम करने देने वाली एक बहुमुखी प्रतिभा... स्वर्ग सिधार गई हैं... और हमारे लिए शाश्वत संगीत का एक संपूर्ण ज्ञानकोश छोड़कर गई हैं...' उन्होंने लिखा, 'शरीर तो छोड़कर चला गया... लेकिन उनकी आत्मा सदा हमारे साथ रहेगी... उनकी आवाज - उनकी आत्मा - हमेशा के लिए अमर हो जाएगी।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई 

आशा भोसले काे छाती में संक्रमण के चलते मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले द्वारा की गई। अस्पताल के डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी के मुताबिक, गायिका का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ क्योंकि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 13 अप्रैल को शिवाजी पार्क में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement