Loading...
जब नेपाल में डूबते-डूबते बचे थे अमिताभ बच्चन, बताया कैसे मौत को करीब से देखा
अमिताभ बच्चन के साथ नेपाल में हुआ था खौफनाक हादसा

जब नेपाल में डूबते-डूबते बचे थे अमिताभ बच्चन, बताया कैसे मौत को करीब से देखा

Nov 16, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में उन्होंने अपने एक बेहद खतरनाक अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नेपाल में कयाकिंग के दौरान वह लगभग डूब गए थे। इस घटना को याद करते हुए अमिताभ ने बताया कि कैसे उस वक्त उनकी जान पर बन आई थी और वह मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे।

खुलासा

अमिताभ का खुलासा

शो में एक प्रतियोगी से बातचीत के दौरान अमिताभ ने बताया कि एक बार वह फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे। वहां किसी ने उन्हें कयाकिंग करने का सुझाव दिया और इसे शानदार अनुभव बताया।

हालांकि, उन्होंने इसे खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि कयाक बेहद संकरी थी और उसमें बैठने में ही करीब 45 मिनट लग गए।

शुरुआत में वह हिचकिचाए, लेकिन बाद में इसको आजमाने के लिए तैयार हो गए।

किस्सा

अमिताभ ने साझा किया पूरा किस्सा

अमिताभ ने कहा, "हुआ यह कि मुझे नाव को एक तरफ मोड़ना था, लेकिन मैंने उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया, जिससे नाव पलट गई। नाव पलटने पर मुझे बताया गया था कि अगर ऐसी स्थिति आए, तो पानी के अंदर से हाथों को ऊपर की तरफ धकेलना चाहिए, ताकि नाव वापस सीधी हो जाए और अगर ऐसा न हो, तो पानी के अंदर दोनों हाथों को हिलाना चाहिए, ताकि आस-पास के लोगों को पता चल सके कि कोई डूब रहा।"

ADVERTISEMENT

अनुभव

अमिताभ ने सुनाया अपना अनुभव

अमिताभ ने आगे कहा, "इसलिए, मैं पानी के अंदर अपने हाथों को जोर-जोर से हिला रहा था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार, कोई भी इंसान इतनी देर तक अपनी सांस नहीं रोक सकता। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मुझे बचाने कोई नहीं आया। ऊपर से, हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और फिल्म का हीरो ही डूब रहा था। सोचिए, उन्हें किसी दूसरे हीरो के साथ काम जारी रखना पड़ता।"

ADVERTISEMENT

खुलासा

ऐसे बची थी अमिताभ की जान

अमिताभ ने आगे बताया, "फिर झरने के पास खड़े एक व्यक्ति को एहसास हुआ कि कुछ बहुत बुरा हो रहा है और उसने जैसे-तैसे वहां से मुझे बाहर निकाल लिया। सच कहूं तो, यह बहुत ही मुश्किल अनुभव था। वहां से किसी को बाहर निकालने के लिए 3-4 लोगों की जरूरत पड़ती है और मुझे बाहर निकालना भी काफी मुश्किल साबित हुआ।"

अमिताभ का यह खुलासा सुनकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए।

ADVERTISEMENT