Loading...
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, डॉक्टरों ने दी सख्त आराम की सलाह
अमिताभ बच्चन ने सेहत को लेकर किया बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, डॉक्टरों ने दी सख्त आराम की सलाह

Oct 21, 2026
05:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और ठीक होने के लिए छुट्टी लेने की सलाह दी गई है। साथ ही, उन्होंने फैंस से माफी मांगी कि वह फिलहाल कुछ लिख नहीं पा रहे हैं और उनके संदेशों का जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं।

पोस्ट

अमिताभ के फैंस हुए चिंतित

अमिताभ ने लिखा, "माफी चाहता हूं। मुझे कुछ दिन आराम करने और ठीक होने के लिए छुट्टी लेने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं अभी कुछ भी लिख पाने में असमर्थ हूं।"

इसके अलावा, अमिताभ ने अपने निजी ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि वह फिलहाल लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस चिंतित हो गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

फिल्म

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ

हालांकि, अमिताभ ने अपने आराम करने के कारण का खुलासा नहीं किया और न ही अपनी सेहत के बारे में कोई और जानकारी दी।

वहीं अमिताभ के आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें, तो वो नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसमें प्रभास भी मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' और 'ब्रह्मास्त्र- भाग 2' में दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENT