अमिताभ बच्चन हाथ के दर्द से परेशान, शुभकामनाओं का जवाब न दे पाने पर छलका दर्द
क्या है खबर?
अमिताभ बच्चन का कहना है कि हाथ में दर्द के चलते उनका फैंस को खत लिख पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अफसोस जताया कि वह अपने फैंस को दिवाली की बधाई और उपहार देने के लिए जवाब नहीं दे पा रहे। वह लोगों के लिए व्यक्तिगत तौर पर खत लिखना चाहते थे। अभिनेता ने अपने टंबलर ब्लॉग पर दिवाली संदेश के जरिए यह बात साझा की। साथ ही, फैंस को उनके लगातार मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
असमर्थता
अमिताभ को सताई शुभचिंतकों की चिंता
अपनी पोस्ट में, अमिताभ ने बताया कि दिवाली पर उन्हें इतने सारे उपहार और बधाइयां मिलीं कि वह हैरान रह गए।उन्होंने माना कि इन चीजों को अपने पास रखने में जगह कम पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि वह खत लिखकर शुभचिंतकों को जवाब देना चाह रहे हैं, लेकिन उतनी जल्दी नहीं कर पाए जितनी वह चाहते थे।
अमिताभ ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह हर जवाब खुद लिखेंगे, लेकिन उनके हाथ में दिक्कत हो रही है
माफी
अमिताभ ने लोगों से मांगी माफी
उन्होंने लिखा, 'ऐसी दशा हो गई है कि पिछले दिनों से, यह "क्षमा प्रार्थी" का उच्चारण कई बार हो रहा है। तो अब क्या करें, परिस्थितियां कुछ ऐसी हो गई हैं कि माफी मांगने में देर नहीं लगती... क्षमा मांगनी चाहिए।'
अमिताभ ने कहा कि भले परिस्थितियां उनकी इच्छानुसार काम करने की अनुमति न दें, लेकिन माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है। अगला या तो माफी का तिस्कार करेगा, इनकार करेगा या फिर माफी को समझ जाएगा।