Loading...
अमिताभ बच्चन ने बताई अपने ICU वाले पोस्ट की सच्चाई, बोले- लोगोंं ने गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन ने क्यों किया था सर्जरी और ICU वाला पोस्ट?

अमिताभ बच्चन ने बताई अपने ICU वाले पोस्ट की सच्चाई, बोले- लोगोंं ने गलत समझ लिया

Jul 22, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट ने हाल ही में उनके फैंस और शुभचिंतकों की धड़कनें बढ़ा दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में सर्जरी, ICU में बिताए वक्त और सुधार का जिक्र किया था, जिसे पढ़कर हर कोई उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआएं मांगी जाने लगीं। हालांकि, 83 वर्षीय 'महानायक' ने अब इन सभी अफवाहों और चिंताओं पर विराम लगा दिया है।

स्पष्टीकरण

"मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं"

वैराइटी इंडिया से बातचीत में अमिताभ ने स्थिति साफ करते हुए कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई है। मेरे पोस्ट को गलत समझा गया। मैं सिर्फ एक उदाहरण दे रहा था कि सर्जरी या ICU के बाद का समय और घर लौटकर अपनी बिगड़ी हालत से निपटना कितना कठिन होता है। ठीक इसी तरह, जब कोई चैंपियन हारता है तो सबसे मुश्किल समय उस हार के बाद खुद को संभालने और उससे उबरने का होता है।"

सेहत

अमिताभ बोले- फिलहाल सब ठीक है

अभिनेता ने बताया कि उनका ये पोस्ट हाल ही में समाप्त हुए FIFA विश्व कप के फाइनल में स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार को लेकर था।

वो बोले, "मैं अर्जेंटीना की हार और मेसी के बारे में बात कर रहा था, जो एक चैंपियन खिलाड़ी होने के बावजूद हारे। लोगों ने मान लिया कि ये संदर्भ मेरे बारे में है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी सेहत ठीक है तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल... फिलहाल तो सब ठीक है।"

ADVERTISEMENT

पोस्ट

अमिताभ ने ICU और रिकवरी के संघर्ष से की मेसी की हार की तुलना

FIFA विश्व कप फाइनल में स्पेन से अर्जेंटीना की हार के बाद अमिताभ ने ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा किया।

इसमें उन्होंने अस्पताल, सर्जरी, ICU और डिस्चार्ज के बाद घर लौटने के मानसिक व शारीरिक संघर्ष का जिक्र किया।

लांकि, उन्होंने सीधे फुटबॉल का नाम नहीं लिया। अमिताभ का कहना था कि जैसे सर्जरी के बाद रिकवरी का समय कठिन होता है, वैसे ही एक महान चैंपियन के लिए हार का सामना करना जीवन का सबसे मुश्किल दौर होता है।

ADVERTISEMENT

आगामी प्रोजेक्ट्स

जल्द ही 'कल्कि 2' और 'कौन बनेगा करोड़पति' से धमाका करेंगे अमिताभ

अमिताभ ने हार से उबरने के मानसिक संघर्ष पर कहा कि कुछ लोग डटकर सामना करते हैं और हमेशा चैंपियन बने रहते हैं, जबकि कुछ अतीत की यादों में सिमट जाते हैं।

काम के माेर्चे पर बात करें तो अमिताभ जल्द ही प्रभास और कमल हासन संग 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में अश्वत्थामा के रूप में नजर आएंगे।

वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के साथ मेजबान के रूप में वापसी करने वाले हैं।

ADVERTISEMENT