Loading...
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मिली धमकी

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी

Nov 16, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए दोनों कलाकारों को चेतावनी दी। उसने दावा किया कि मुंबई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा उसके 2 सहयोगी को पकड़े जाने से उसके गिरोह की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गैंगस्टर ने यह भी कहा कि कोई भी बुलेटप्रूफ ग्लास उन्हें नहीं बचा सकेगा।

चेतावनी

मुंबई में 200 गुर्गे मौजूद होने का दावा

अपनी फेसबुक पोस्ट में, गैंगस्टर ने चेतावनी दी कि पुलिस द्वारा उसके साथी विकास ठाकुर और दीपक सिंह को पकड़ने जाने से उसकी योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उसने दावा किया कि मुंबई में उसके 200 साथी एक्टिव और तैयार हैं।

गैंगस्टर ने सिख समुदाय के खिलाफ बोलने वालों को भी धमकी दी है और खासतौर पर अमिताभ व उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए कहा कि बुलेटप्रूफ कांच भी उनकी रक्षा नहीं कर पाएगा।

धमकी

सिख विरोधी दंगों का जिक्र भी शामिल

ढिल्लों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को उनकी पहचान या वे दुनिया के किसी भी कोने में हों, ढूंढकर निशाना बनाया जाएगा।

ये धमकी दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस गैंग से जुड़े 2 शूटरों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद आई हैं।

पुलिस को शक है कि वे अमिताभ के घर जलसा के बाहर फायरिंग की साजिश में शामिल थे।

ADVERTISEMENT