Page Loader
हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये सुपरहिट फिल्में
आमिर की ये फिल्में हैं हॉलीवुड की अनाधिकारिक रीमेक

हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये सुपरहिट फिल्में

Jun 07, 2022
10:08 am

क्या है खबर?

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से आमिर खान सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दो तरफ बंट गए हैं। एक तरफ के लोग मिस्टर परफेक्शनिस्ट की खूब आलोचना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forest Gump) की रीमेक है। यह फिल्म 1994 में आई थी। आपको बताते हैं आमिर की उन लोकप्रिय फिल्मों के बारे में जो हॉलीवुड फिल्मों की अनाधिकारिक रीमेक हैं।

#1

जो जीता वही सिकंदर

'जो जीता वही सिकंदर' आमिर के करियर की श्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कॉलेज रोमांस पर आधारित थी। फिल्म का गाना 'पहला नशा' बॉलीवुड के टॉप रोमांटिक गानों में शुमार है। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और पूजा बेदी भी नजर आए थे। यह फिल्म 1979 में आई हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेकिंग अवे' से प्रेरित थी।

#2

रंग दे बसंती

देशभक्ति के रंग में रंगी यह आमिर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 2006 में रिलीज होने के बाद यह फिल्म विवादों में भी रही। फिल्म में सरकार में फैले भ्रष्टाचार को टारगेट किया गया था। फिल्म के मूल प्लॉट में कुछ युवा हैं जो एक नाटक कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'जीसस ऑफ मॉन्टरीयल' से प्रेरित लगती है। 'जीसस ऑफ मॉन्टरीयल' 1989 में रिलीज हुई थी।

#3

फना

आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म 'फना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें काजोल एक नेत्रहीन लड़की की भूमिका में थीं और आमिर का किरदार 'रेहान' एक आतंकवादी था। फिल्म देखकर आए दर्शकों का कहना था कि फिल्म की कहानी 'आई ऑफ द नीडल' से मिलती जुलती है। 'फना' का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म में आमिर और काजोल के अलावा ऋषि कपूर, किरण खेर, तब्बू और श्रुती सेठ भी नजर आए थे।

#4

गजनी

आमिर की यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। उस साल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म से दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री असिन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आमिर की 'गजनी' इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का रीमेक थी। हालांकि, तमिल में बनी 'गजनी' हॉलीवुड फिल्म 'मेमेन्टो' से प्रेरित थी। 'मेमेन्टो' 2000 में रिलीज हुई थी और प्रसिद्ध अकैडमी अवॉर्ड्स में दो अवॉर्ड जीते थे।