LOADING...
अमीषा पटेल ने नई हीरोइनों को लताड़ा, पूछा- बिना ब्लॉकबस्टर के कैसी सुपरस्टार? PR बंद कराे
अमीषा पटेल फर्जी PR पर भड़कीं, जानिए क्या कहा

अमीषा पटेल ने नई हीरोइनों को लताड़ा, पूछा- बिना ब्लॉकबस्टर के कैसी सुपरस्टार? PR बंद कराे

May 09, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

अमीषा पटेल अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी कामकाज पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर अमीषा ने बॉलीवुड में बढ़ते 'फर्जी PR के चलन पर तीखा प्रहार किया। उनका मुख्य निशाना आज की युवा अभिनेत्रियां रहीं, जिन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सफलता अब प्रतिभा से नहीं, बल्कि पैसों के दम पर खरीदी जा रही है।

पोस्ट

पैसे देकर सुपरस्टार बन रही हैं युवा अभिनेत्रियां- अमीषा

अमीषा ने कई युवा सितारों पर आरोप लगाया कि वे बॉक्स ऑफिस पर वास्तविक सफलता न मिलने के बावजूद खुद को सुपरस्टार दिखाने और नंबर वन का टैग हासिल करने के लिए पैसे खर्च कर रही हैं। अमीषा ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बॉलीवुड की फर्जी PR मशीनरी पर हमला बोला। उन्होंने फिल्म जगत की युवा अभिनेत्रियों के बीच बढ़ती PR संस्कृति की कड़ी आलोचना की और इसे इंडस्ट्री के लिए एक गलत चलन बताया।

आईना

अमीषा ने यूट्यूबर्स को दिखाया आईना

अमीषा ने सबसे पहले यूट्यूबर्स के बढ़ते प्रभाव पर बात की। उन्होंने लिखा, ;कुछ नकारात्मक यूट्यूबर्स से कभी परेशान या दुखी न हों, जो हमेशा सितारों के प्रति नकारात्मकता और आलोचना के साथ ही जागते हैं... हमें सितारों के रूप में उनके लिए बुरा मानने के बजाय खुश होना चाहिए... आखिर हमारे बारे में बुरा बोलकर ही तो उनके घर का चूल्हा जल रहा है... हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।'

Advertisement

तंज

अमीषा ने लिखा- सुपरस्टार बनना है तो इतिहास रचो

अमीषा ने लिखा, 'खुद को सुपरस्टार केवल तभी कहें, जब आपने ऐसा काम किया हो, जो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दे। तब तक खुद को सुपरस्टार कहलवाने के लिए PR गेम्स खेलना बंद करें... क्षमा करें, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है, लेकिन साल में 2 औसत फिल्में करके और शूटिंग सेट पर मौजूद रहकर खुद को स्टार कह रही हैं।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमीषा पटेल ने क्या लिखा

सलाह

आज 100 करोड़ कुछ नहीं, PR को पैसे देना बंद करें- अमीषा

अमीषा ने आगे लिखा, 'आप केवल एक अभिनेता बनते हैं जो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, स्टार नहीं। ज्यादातर अभिनेत्रियां, जिनके करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो, वे अपनी PR टीम को खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवाने के लिए पैसे दे रही हैं? क्या वाकई? ये 2026 है, 2000 नहीं... आज के दौर में 100 करोड़ कुछ भी नहीं है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

दो टूक

अमीषा ने बताया कौन बनता है असली सुपरस्टार

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'एक कलाकार ग्लोबल सुपरस्टार तभी बनता है, जब वो दुनियाभर में बड़ी हिट फिल्म देता है। किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होना सुखद अहसास है, लेकिन आप सुपरस्टार तभी बनते हैं, जब आपने बड़ी हिट फिल्में दी हों। अपनी PR मशीनरी बंद करें। 'कहो ना प्यार है', 'गदर' और 'गदर 2' जैसी 3 सोलो ब्लॉकबस्टर मैंने दी हैं। ये आज भी मेरे सह-कलाकारों के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं, लेकिन मेरी PR मशीनरी कमजोर है।'

Advertisement