LOADING...
मध्य पूर्व तनाव के कारण अमीषा पटेल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी, बोलीं- घर वापसी का इंतजार
अमीषा पटेल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

मध्य पूर्व तनाव के कारण अमीषा पटेल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी, बोलीं- घर वापसी का इंतजार

May 05, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

अमीषा पटेल को ईरान-अमेरिका और इजरायल में तनाव के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 4 मई की रात अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी थी, लेकिन UAE अधिकारियाें द्वारा ताजा मिसाइल हमलों के मद्देनजर अचानक हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा। नतीजन, फ्लाइट को मस्कट की ओर मोड़ना पड़ा, जिसमें अमीषा भी सवार थीं। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए आपबीती सुनाई है और कहा कि वह मुंबई वापसी का इंतजार कर रही हैं।

पोस्ट

दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं अमीषा पटेल

अमीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुबई एयरपोर्ट की एक तस्वीर और अपनी यात्रा को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'दुबई एयरपोर्ट पर घंटों से इंतजार कर रही हूं!! और अभी भी इंतजार जारी है... मुंबई में अपने घर जाने का बेसब्री से इंतजार है।' उनकी पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया, जिनमें से कई ने उनकी मुश्किल यात्रा के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement